लोकसभा चुनाव 2019 : अक्षय कुमार का वोट न देना लोगों को नहीं आया रास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Apr 2019 7:54 AM
मुंबई : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को जहां कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया वहीं अभिनेता अक्षय कुमार का नदारत रहना कई लोगों को रास नहीं आया. देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर कई फिल्में करने वाले अक्षय ने कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ‘‘गैर -राजनीतिक’ […]
मुंबई : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में सोमवार को जहां कई बॉलीवुड हस्तियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया वहीं अभिनेता अक्षय कुमार का नदारत रहना कई लोगों को रास नहीं आया. देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों पर कई फिल्में करने वाले अक्षय ने कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ‘‘गैर -राजनीतिक’ साक्षात्कार लिया था.
अक्षय कुमार के जनसम्पर्क अधिकारी से भी अभिनेता के वोट डालने संबंधी जानकारी मांगी गई लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. अक्षय कुमार के पास भारत की नहीं बल्कि कनाडा की नागरिकता होने की खबरें भी हमेशा चर्चा में रही हैं.
वहीं उनकी अदाकारा-लेखिका पत्नी ट्विंकल खन्ना ने जुहू में बनाए गए मतदान केंद्र में वोट डाला, लेकिन अक्षय उनके साथ नहीं थे. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर अक्षय को लेकर तमाम टिप्पणी की जा रही हैं, जिसमें उनकी देशभक्ति सहित उनकी नागरिकता के संबंध में कई कटाक्ष किए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










