बायोपिक से मेरा कोई संबंध नहीं: ममता बनर्जी

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित तौर पर अपने जीवन पर बनी फिल्म से किसी तरह का संबंध होने से इनकार करते हुए बुधवार को चेतावनी दी कि इस तरह का झूठ फैला रहे लोग उन्हें मानहानि का मामला दायर करने के लिए मजबूर कर रहे हैं. दरअसल भाजपा की शिकायत […]
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कथित तौर पर अपने जीवन पर बनी फिल्म से किसी तरह का संबंध होने से इनकार करते हुए बुधवार को चेतावनी दी कि इस तरह का झूठ फैला रहे लोग उन्हें मानहानि का मामला दायर करने के लिए मजबूर कर रहे हैं. दरअसल भाजपा की शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने कथित ‘बायोपिक’ की ट्रेलर कम से कम तीन वेबसाइटों से हटाने के लिए कदम उठाया था.
बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा, ‘ क्या बकवास चीजें फैलाई जा रही हैं. मेरा किसी भी बायोपिक से कोई लेना-देना नहीं है. अगर कुछ युवा लोगों ने कहानी जमा की और कुछ कहा तो यह उन पर है. यह मुझसे जुड़ा नहीं है.’
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं. कृपया मुझे झूठे प्रचार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने के लिए मजबूर न करें.” वहीं, चुनाव आयोग ने कहा है कि इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने दावा किया है कि यह फिल्म तीन मई को रिलीज होगी और अब तक केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने इसे मंजूरी नहीं दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




