दीपिका पादुकोण ने विक्रांत मेसी को किया किस, VIDEO

Updated at : 22 Apr 2019 10:17 AM (IST)
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण ने विक्रांत मेसी को किया किस, VIDEO

दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से आनेवाली फिल्‍म ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही हैं. शूटिंग के लिए उन्‍हें दिल्‍ली की सड़कों पर देखा जा रहा है. लगातार उनके फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बीते दिनों उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे स्‍कूल के बाहर स्‍ट्रीट फूड खाती दिखी […]

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण पिछले कुछ दिनों से आनेवाली फिल्‍म ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही हैं. शूटिंग के लिए उन्‍हें दिल्‍ली की सड़कों पर देखा जा रहा है. लगातार उनके फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. बीते दिनों उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वे स्‍कूल के बाहर स्‍ट्रीट फूड खाती दिखी थीं. अब उनका ए‍क और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे लिपलॉक करती नजर आ रही हैं. य‍ह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

दीपिका और विक्रांत मैसी दिल्‍ली में ‘छपाक’ की शूटिंग कर रही हैं. यह फिल्‍म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्‍मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है. वायरल हो रहे वीडियो में दीपिका और विक्रांत किस करते नजर आ रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/Bwg8hNxDCaP/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

वीडियो में दीपिका और विक्रांत छत पर खड़े दिख रहे हैं. अभिनेत्री पिंक कलर के कुर्ते में नजर आ रही हैं वहीं विक्रांत हल्‍के भूरे रंग के कुर्ते में नजर आ रहे हैं. इस सीन को शूट करते समय दूसरे छत पर खड़े लोग उन्‍हें किस करते हुए देख रहे हैं.

बता दें कि फिल्‍म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं. यह कहानी लक्ष्‍मी अग्रवाल पर आधारित है जिसपर 22 अप्रैल 2005 को एक युवक ने उनपर तेजाब फें‍क दिया था. लक्ष्‍मी तब 15 साल की थीं. युवक चाहता था कि लक्ष्‍मी उसके शादी के प्रस्‍ताव को स्‍वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर युवक ने उनके चेहरे पर तेजाब फें‍क दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola