ePaper

खास बातचीत: बोलीं अभिनेत्री प्रीति झिंगानिया- परंपरा और आधुनिकता का मेल है बिहार

Updated at : 03 Apr 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
खास बातचीत: बोलीं अभिनेत्री प्रीति झिंगानिया- परंपरा और आधुनिकता का मेल है बिहार

-पटना में प्रीति ने बिहार को लेकर कही दिल की बातमोहब्बतें फिल्म में अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री प्रीति झिंगानिया मंगलवार को पटना में थीं. इसी महीने उनकी फिल्म जय छठ मां, सिनेमाघरों में आ रही है. पटना आयी प्रीति ने प्रभात खबर से एक विशेष बातचीत में अपने […]

विज्ञापन

-पटना में प्रीति ने बिहार को लेकर कही दिल की बात
मोहब्बतें फिल्म में अपनी मासूमियत से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री प्रीति झिंगानिया मंगलवार को पटना में थीं. इसी महीने उनकी फिल्म जय छठ मां, सिनेमाघरों में आ रही है. पटना आयी प्रीति ने प्रभात खबर से एक विशेष बातचीत में अपने मन की कई बातें बतायीं. बताया कि बिहार अब उनके मन में बसने लगा है और बिहार की कई चीजें भाती हैं. कहती हैं सारा देश घूम लिया लेकिन जो बात बिहार में है वह कहीं नहीं. एक तरफ यहां परंपरा है तो दूसरी ओर आधुनिकता भी और दोनों के बीच का अनोखा सामंजस्य तो गजब का है.

फिल्म करने से पहले छठ पूजा के बारे में कितना जानती थीं?

यह सही है कि छठ पूजा के बारे में फिल्म करने से पहले नहीं जानती थी. जब मुझे इस फिल्म के लिए अप्रोच किया गया तो मैंने सबसे पहले लोक आस्था इस महापर्व छठ के बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की. कई लोगों से मिलकर जानकारी ली और काफी सारी किताबें पढ़ी.

जब आप छठ पूजा के बारे में नहीं जानती थी तो फिल्म की शूटिंग के वक्त परेशानी हुई या नहीं?
शूटिंग के पहले मैंने फिल्म की स्क्रिप्ट को ध्यान से पढ़ा. पूजा के बारे में जानकारी ले ही चुकी थी. शूटिंग के दौरान भाषा से लेकर हर पहलू पर बारिकी से नजर रखा ताकि गलतियां न हो और अपने कैरेक्टर के साथ न्याय कर सकूं.

फिल्म बिहार पर ही केंद्रित है तो इसकी शूटिंग कहां-कहां पर हुई है?
शूटिंग में हमने बिहार का पूरा ख्याल रखा है. फिल्म पूरी तरह से मौलिक रहे इसके लिए हमने यूपी के नोएडा में शूटिंग की है. इसके अलावा दिल्ली और बिहार के औरंगाबाद स्थित देव सूर्य मंदिर में भी इस फिल्म की शूटिंग हुई है.

पिछले कुछ दिनों में दो बार आप बिहार आ चुकी हैं. यहां आने से पहले बिहार के बारे में आपकी क्या धारणा थी?
बिहार आने से पहले यहां के बारे में काफी कुछ निगेटिव सुन रखा था. लेकिन जब यहां पर आयी तो मेरी और धारणाएं बदल गयी. यहां आने के बाद से बिहार से एक अलग तरह का जुड़ाव महसूस हुआ. लगा जैसे यहां पर सब अपने हैं. लोगों का बहुत प्यार मिला. बिहार की संस्कृति सबसे अलग है. यहां पर एक तरफ जहां लोग आधुनिक हैं वहीं दूसरी तरफ अपनी परंपरा का भी पूरा ख्याल रखते हैं.

आपके आने वाले क्या-क्या प्रोजेक्ट हैं?
कई प्रोजेक्ट हैं. अभी मेरी द पुष्कर लॉज और किसानों की आत्महत्या पर आधारित फिल्म मुआवजा आने वाली है. दोनों अलग-अलग मिजाज की फिल्में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola