ePaper

‘अपनी लाइफ’ को लेकर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कह दी ये बात

Updated at : 24 Mar 2019 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
‘अपनी लाइफ’ को लेकर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कह दी ये बात

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा मीडिया की सुर्खियां बनी रहतीं हैं. निक जोनस के साथ प्रियंका की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी और इनकी लाइफ बिना रुकावट के आगे बढ़ रही है. इसी बीच एक चैट शो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बात की है. देसी […]

विज्ञापन

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा मीडिया की सुर्खियां बनी रहतीं हैं. निक जोनस के साथ प्रियंका की शादी पिछले साल दिसंबर में हुई थी और इनकी लाइफ बिना रुकावट के आगे बढ़ रही है. इसी बीच एक चैट शो में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सेक्स लाइफ के बारे में बात की है.

देसी गर्ल पिछले दिनों वॉच वॉट हैप्पन लाइव शो में शिरकत करने पहुंची थी. इस दौरान होस्ट ने प्रियंका से सवाल किया कि आप लगातार ट्रेवल कर रही हैं. पति निक से कई दिनों तक आप मिलतीं नहीं है. इस दौरान आप कैसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को मेंटेन रखने का काम करतीं हैं.

सवाल का जवाब देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जी हां, सेक्स चेटिंग और फेसटाइम सेक्स में मैं विश्वास करतीं हूं. यहां चर्चा कर दें कि यह पहली बार नहीं है जब प्रियंका चोपड़ा ने खुलकर अपने पर्सनल लाइफ के बारे में किसी शो में बात की हो. इससे पहले भी कई बार वो निक और अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात करतीं नजर आ चुकीं हैं.

गौर हो कि कि प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ में दिखने वालीं हैं. इस फिल्म के माध्‍यम से प्रियंका लंबे वक्त के बाद बॉलीवुड में किसी फिल्म में नजर आयेंगी. फिल्म 11 अक्टूबर 2019 को रिलीज होगी जिसमें प्रियंका के अपोजिट फरहान अख्तर दिखाई देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola