#Inshallah: 20 साल बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म में दिखेंगे सलमान खान, आलिया संग करेंगे रोमांस

सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. दबंग खान 20 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘इंशाल्लाह’ में काम करेंगे. फिल्म में सलमान अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते दिखेंगे. सलमान खान ने खुद इस फिल्म के बारे में ट्विटर के जरिये जानकारी दी है. सलमान ने लिखा- 20 साल हो […]
सलमान खान के फैंस के लिए खुशखबरी है. दबंग खान 20 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ फिल्म ‘इंशाल्लाह’ में काम करेंगे. फिल्म में सलमान अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ रोमांस करते दिखेंगे. सलमान खान ने खुद इस फिल्म के बारे में ट्विटर के जरिये जानकारी दी है. सलमान ने लिखा- 20 साल हो गये लेकिन मुझे खुशी है कि संजय और मैं आखिरकार अपनी अगली फिल्म ‘इंशाल्लाह’ में साथ काम करने जा रहे हैं. आलिया और इंशाल्लाह के साथ एक बेहतरीन यात्रा होगी.
आलिया भट्ट इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हं. आलिया पहली बार सलमान खान और संजय लीला भंसाली के साथ करने जा रही हैं. आलिया ने इस फिल्म को अपना एक सपने के पूरे होने जैसा बताया है.
‘राजी’ अभिनेत्री ने ट्वीट किया,’ मैं 8 साल की थी जब मैं पहली बार संजय लीला भंसाली के ऑफिस गई थी. सभी नर्वस थे और प्रार्थना कर रहे थे कि मैं उनकी अगली फिल्म मुझे मिले. यह एक लंबा इंतजार था.’
उन्होंने आगे लिखा,’ खुली आंखों से सपने देखो और मैंने वो किया. संजय सर और सलमान खान साथ में मैजिकल हैं. इंशाअल्लाह की इस खूबसूरत यात्रा में उनके साथ जुड़ने का मुझे बेहद इंतजार है.’ #SLB @BeingSalmanKhan @bhansali_produc @SKFilmsOfficial @prerna982 .
गौरतलब है कि संजय लीला भंसाली ने साल 1996 में फिल्म ‘खामोशी- द म्यूजिकल’ से निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया था. इस फिल्म में नाना पाटेकर, मनीषा कोईराला, सलमान खान, सीमा बिस्वास और हेलेन मुख्य भूमिका में थे. भंसाली और सलमान आखिरी बार साल 1999 में फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में नजर आये थे जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे.
सलमान ने भंसाली की फिल्म सांवरिया में भी कैमिया किया था. इस फिल्म से भंसाली ने रणबीर कपूर और सोनम कपूर को लॉन्च किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




