ePaper

दिलीप कुमार की नातिन ने 17 साल बड़े एक्टर से की शादी

Updated at : 12 Mar 2019 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
दिलीप कुमार की नातिन ने 17 साल बड़े एक्टर से की शादी

मुंबई : एक्‍टर दिलीप कुमार और शायरा बानो की नातिन सायशा सहगल ने एक्टर आर्य से हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में शादी कर ली है. शादी का कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 21 साल की सायशा ने अपने से 17 साल […]

विज्ञापन

मुंबई : एक्‍टर दिलीप कुमार और शायरा बानो की नातिन सायशा सहगल ने एक्टर आर्य से हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में शादी कर ली है. शादी का कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 21 साल की सायशा ने अपने से 17 साल बड़े तमिल एक्टर आर्या से शादी की है.

9 और 10 मार्च को हुए शादी समारोह में संजय दत्त, अल्लू अर्जुन, आदित्य पंचोली, सूरज पंचोली, ए सुशांत, शुब्रा अयिप्पा सहित कुछ सितारे पहुंचे. इससे पहले शनिवार को आयोजित हुई संगीत सेरेमनी में सायशा और आर्य बेहद खुश नजर आ रहे थे.

जहां सायशा ने लहंगा पहना था तो वहीं आर्य ने शेरवानी पहनी थी. दोनों की खूबसूरती देखते बन रही थी. दोनों ने हिंदी और तमिल गानों पर जमकर डांस भी किया. रविवार को सायशा ने आर्य के साथ शादी समारोह की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. इसके अलावा आर्य ने भी इन्हीं तस्वीरों को शेयर किया.

यहां चर्चा कर दें कि साल 2018 में फिल्म ‘गजनीकांत’ के सेट पर सायशा और आर्य की मुलाकात हुई थी. इसके बाद ही दोनों रिलेशनशिप में थे. पिछले महीने वैलेंटाइन-डे पर दोनों ने शादी करने की घोषणा की थी. सायशा एक्टर-प्रड्यूसर सुमित सहगल और एक्ट्रेस शाहीन बानो की बेटी हैं. सायशा ने अजय देवगन के साथ फिल्म ‘शिवाय’ में काम किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola