''गली ब्वॉय'' एक्टर विजय शर्मा का खुलासा- इस अभिनेता से मिली थी प्रेरणा

मुंबई: ‘पिंक’ और ‘मॉनसून शूटआउट’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले विजय वर्मा ने कहा है कि निर्देशक जोया अख्तर की हाल में रिलीज फिल्म ‘गली ब्वॉय’ ने उन्हें वह पहचान दी जिसका वह इंतजार कर रहे थे. रणवीर सिंह अभिनीत गली ब्वॉय में विजय ने मुख्य अभिनेता मुराद के दोस्त मोइन का किरदार पर्दे […]
मुंबई: ‘पिंक’ और ‘मॉनसून शूटआउट’ जैसी फिल्मों में अभिनय करने वाले विजय वर्मा ने कहा है कि निर्देशक जोया अख्तर की हाल में रिलीज फिल्म ‘गली ब्वॉय’ ने उन्हें वह पहचान दी जिसका वह इंतजार कर रहे थे. रणवीर सिंह अभिनीत गली ब्वॉय में विजय ने मुख्य अभिनेता मुराद के दोस्त मोइन का किरदार पर्दे पर उतारा है.
विजय ने कहा, ‘जब आप रंगमंच पर अभिनय करते हैं और कोई नाटक चल रहा होता है तो आप कोने में बैठकर मंच पर प्रवेश के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हैं. आप प्रवेश करते हैं और अपना किरदार निभाते हैं.’
उन्होंने आगे कहा,’ मैं भी अपनी पोशाक पहनकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था, लेकिन मुझे वह प्रवेश नहीं मिला. गली ब्वॉय में काम करके मुझे ऐसा लगा, मानो अब मैं मंच पर प्रवेश कर रहा हूं और अपना किरदार निभा रहा हूं.’
विजय ने कहा कि उन्होंने मोइन का किरदार निभाने के लिए जैकी श्रॉफ और अमिताभ बच्चन से प्रेरणा ली. उन्होंने कहा कि फिल्म में उनका किरदार बड़े दिल वाला है और उन्होंने इसे निभाने के लिए जैकी श्रॉफ से प्रेरणा ली जो असल जिंदगी में दूसरों का बहुत ख्याल रखते हैं.
विजय ने कहा कि फिल्म में उनके किरदार का जो अलग अंदाज है, वह अमिताभ बच्चन से प्रेरित है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी फिल्मों में उनके अभिनय की इसी प्रकार प्रशंसा होती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




