फिल्म के रिलीज के एक दिन बाद रोकी गयी स्क्रीनिंग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2019 1:24 PM
कोलकाता : फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता की फिल्म ‘भोविष्योतर भूत’ को रिलीज के एक ही दिन बाद शनिवार को शहर के विभिन्न मल्टीप्लेक्स एवं सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दिखाने से रोक दिया गया. यह फिल्म एक राजनीतिक व्यंग्य है. निर्देशक ने आरोप लगाया कि थियेटर के मालिकों को शनिवार दोपहर से फिल्म नहीं दिखाने पर […]
कोलकाता : फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता की फिल्म ‘भोविष्योतर भूत’ को रिलीज के एक ही दिन बाद शनिवार को शहर के विभिन्न मल्टीप्लेक्स एवं सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दिखाने से रोक दिया गया. यह फिल्म एक राजनीतिक व्यंग्य है.
निर्देशक ने आरोप लगाया कि थियेटर के मालिकों को शनिवार दोपहर से फिल्म नहीं दिखाने पर मजबूर किया जा रहा है जबकि शुक्रवार को रिलीज होने के बाद से कई स्थानों पर उसके शो हाउसफुल रहे. उन्होंने बताया कि फिल्म राज्य भर के 40 सिनेमाघरों में रिलीज की गयी.
फिल्म रोके जाने के पीछे के कारण पूछने पर दत्ता ने कहा, “तीन दिन पहले कुछ वर्गों से फिल्म के कंटेंट के बारे में कुछ सवाल पूछे गए थे. लेकिन मैंने उन्हें बताया कि फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल गई है इसलिए उन्हें चिंता करने की जरूरत है.” उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से सिनेमाघरों के मालिकों पर कुछ धड़ों से किसी तरह का दबाव बनाया जा रहा है. सभी पहलुओं पर चर्चा करने के बाद हम उचित कार्रवाई करेंगे.”
अपनी पहली फिल्म ‘भूतर भबिषत’ के लिए 2012 में प्रशंसा बंटोरने वाले दत्ता ने कहा कि उनकी नयी फिल्म “बेशक एक सामाजिक कमेंट्री” है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










