पुलवामा हमले को लेकर अभिनेता विकी कौशल ने कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Feb 2019 9:04 AM
मुंबई : फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में सेना के अधिकारी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को न तो भुलाया जाना चाहिए और न ही माफ किया जाना चाहिए. ‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ (सिनटा) और […]
मुंबई : फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में सेना के अधिकारी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले को न तो भुलाया जाना चाहिए और न ही माफ किया जाना चाहिए.
‘सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन’ (सिनटा) और 48 ऑवर प्रोजेक्ट के पहले संस्करण ‘एक्ट फेस्ट 2019′ के दौरान कौशल ने कहा, ‘‘पुलवामा हमले का जवाब देना जरूरी है, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गये.’
सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है मुझे इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है…ऐसा करें, ऐसा होना चाहिए, वैसा होना चाहिए..ऐसी बातें करना आसान है.’
उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि सरकार सबसे बेहतर विकल्प पर विचार कर रही होगी, वे इन सब पर चर्चा कर रहे होंगे और हमें यह सब उन पर छोड़ देना चाहिए. इसे न तो भुलाया जाना चाहिए और न ही माफ किया जाना चाहिए.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










