ePaper

क्‍या प्रियंका चोपड़ा प्रेग्‍नेंट हैं ? इन तसवीरों के वायरल होते ही होने लगी ऐसी बातें...

Updated at : 16 Feb 2019 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
क्‍या प्रियंका चोपड़ा प्रेग्‍नेंट हैं ? इन तसवीरों के वायरल होते ही होने लगी ऐसी बातें...

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी एक तसवीर शेयर करने के बाद अभिनेत्री फिर चर्चा में आ गई हैं. बताया जा रहा है कि शादी के दो महीने बाद ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर से खुशखबरी आनेवाली है. खबरें हैं कि प्रियंका […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी एक तसवीर शेयर करने के बाद अभिनेत्री फिर चर्चा में आ गई हैं. बताया जा रहा है कि शादी के दो महीने बाद ही प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर से खुशखबरी आनेवाली है. खबरें हैं कि प्रियंका चोपड़ा प्रेग्‍नेंट हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तसवीरें वायरल हो रही है जिसमें प्रियंका चोपड़ा का बेबी बंप दिखने का दावा किया जा रहा है. खबरें सच है या अफवाहें फिलहाल ये बातें सामने नहीं आ पाई है.

वायरल हो रही तसवीरों में प्रियंका चोपड़ा एक टाइट फिटेड ड्रेस में नजर आ रही है जिनमें उनका टमी साफ नजर आ रहा है. जैसे ही यह तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं अभिनेत्री की प्रेग्‍नेंसी की खबरों ले जोर पकड़ना शुरू कर दिया.

https://www.instagram.com/p/Bt2p43vnPyM/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

बता दें कि हाल ही में प्रियंका ने कहा था कि वह और उनके पति निक जोनास इतनी जल्‍द बच्‍चा नहीं चाहते. हालांकि दोनों ने अपने पहले एक बयान में कहा था कि शादी के बाद दोनों जल्‍द फैमिली शुरू करना चाहते हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका चोपड़ा के करीबियों ने इस बात को कंफर्म किया है.

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की ओर से प्रेग्नेंसी को लेकर कोई ऑफिशल कंफर्मेशन नहीं किया है. हालांकि प्रियंका की टीम ने भी इन अफवाहों को खारिज कर दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola