नसीरुद्दीन शाह ने फिर तोड़ी चुप्पी कहा, जहां कभी कानून था, वहां अब सिर्फ अंधेरा है

नयी दिल्ली : अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बवाल अभी थमा नहीं है कि उन्होंने दूसरा बयान दे दिया. नसीर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं भारत में धर्म के नाम पर नफरत की दिवार खड़ी की जा रही है. यह वीडियो उर्दू भाषा में तैयार किया गया है. […]
नयी दिल्ली : अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बवाल अभी थमा नहीं है कि उन्होंने दूसरा बयान दे दिया. नसीर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह कह रहे हैं भारत में धर्म के नाम पर नफरत की दिवार खड़ी की जा रही है. यह वीडियो उर्दू भाषा में तैयार किया गया है. ह्यूमन राइट्स के लिए काम करने वाली संस्था ऐमनेस्टी इंटरनेशनल के लिए यह वीडियो बनाया गया है.
लगभग 2.13 मिनट के इस वीडियो में शाह ने एक बार फिर खुलकर अपनी बात रखी है. नसीर ने कहा, अपने अधिकारों के लिए जो लोग अपनी आवाज तेज कर रहे हैं उन्हें बंद कर दिया जा रहा. उन्होंने कहा, ‘कलाकारों, अभिनेताओं, स्कॉलर्स और कवियों को दबाने की कोशिश की जा रही है. यहां तक की पत्रकारों को भी शांत किया जा रहा है. धर्म के नाम पर नफरत की दिवार बना दी गयी है. निर्दोष लोगों को मारा जा रहा है. देश नफरत और क्रूरता का माहौल बन गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




