शादी के 6 महीने बाद मां बनीं नेहा धूपिया, इस डर से छुपाई थी प्रेग्नेंसी, जानें
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2018 8:15 AM
नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के घर नया मेहमान आया है. शादी के 6 महीने बाद नेहा ने रविवार सुबह एक बेटी का जन्म दिया. नेहा के पीआरओ ने बताया कि नेहा और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं. नेहा ने इसी साल 10 मई को अभिनेता अंगद बेदी संग शादी कर सबको चौंका दिया […]
नेहा धूपिया और अभिनेता अंगद बेदी के घर नया मेहमान आया है. शादी के 6 महीने बाद नेहा ने रविवार सुबह एक बेटी का जन्म दिया. नेहा के पीआरओ ने बताया कि नेहा और उनकी बेटी दोनों स्वस्थ हैं. नेहा ने इसी साल 10 मई को अभिनेता अंगद बेदी संग शादी कर सबको चौंका दिया था. इस स्टार जोड़ी ने दिल्ली के गुरुद्वारे में गुपचुप शादी कर ली थी और इस शादी में दोनों के परिवारवाले और करीबी ही शामिल हुए थे. हालांकि नेहा ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि उन्होंने प्रेग्नेंसी की खबर इतने दिनों तक क्यों छुपाई.
मिड डे को दिये एक इंटरव्यू में नेहा धूपिया ने बताया था कि, ‘मैं प्रेग्नेंसी के शुरुआती समय में लोगों को इसलिए नहीं बताना चाहती थी क्योंकि मुझे डर था कि लोगों का रवैया मेरे प्रति कहीं बदल न जाये.
उन्होंने बताया था, ‘ मुझे इस बात का डर था कि कहीं मुझे प्रोड्यूसर-डायरेक्टर काम देना बंद न कर दें. मेरे लिए यह अच्छी बात रही कि शुरुआती 6 महीनों तक मेरा बेबी बंप साफतौर पर नजर नहीं आया. मुझे इसका फायदा मिला. मेरा एनर्जी लेवल काफी ज्यादा है.’
यहां भी पढ़ें : शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं नेहा धूपिया, पति अंगद ने किया खुलासा
नेहा ने बताया,’ इंडस्ट्री में लोगों को ऐसा लगता है कि प्रेग्नेंट होने के बाद हम काम नहीं कर सकते जबकि मैं हमेशा अपने काम के लिए तैयार रहती हूं.’ वहीं अंगद के पिता बनने को लेकर नेहा ने कहा, वे दुनिया के सबसे अच्छे पिता होंगे. लेकिन मुझे इस बात का भी डर है कि जब बेबी और अंगद मिलेंगे तो मेरा क्या होगा.’
बता दें कि, 24 अगस्त को नेहा ने सोशल मीडिया पर अपने गर्भवती होने का खुलासा किया था. नेहा ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘और यह नई शुरुआत. हम तीन.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










