''केदारनाथ'' का टीजर देखने के बार ऐसा था सारा की मां अमृता सिंह का रियेक्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Oct 2018 9:56 AM
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ का पहला टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में केदारनाथ में साल 2013 में आई प्राकृतिक आपदा के भयावह मंजर को दिखाया गया है. टीजर में सारा अली खान और सुशांत सिंह छा गये हैं. इस टीजर को दर्शकों […]
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ का पहला टीजर रिलीज हो गया है. इस टीजर में केदारनाथ में साल 2013 में आई प्राकृतिक आपदा के भयावह मंजर को दिखाया गया है. टीजर में सारा अली खान और सुशांत सिंह छा गये हैं. इस टीजर को दर्शकों की खूब प्रशंसा मिल रही है. सारा की मां अमृता सिंह भी केदारनाथ के टीजर को देखकर बेहद खुश और उत्साहित हैं. उन्होंने सभी लोगों से अपनी बेटी के लिए प्रार्थना करने के लिए कहा है.
अमृता सिंह का कहना है कि उनकी बेटी बेहद खूबसूरत हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमृता ने बेटी को एक्टिंग की सलाह देते हुए सारा से कहा था कि वह मेहनत से काम करें. अपना बेस्ट दें और हमेशा विनम्र रहें.
बता दें कि अभिषक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं. सारा की यह डेब्यू फिल्म है. प्रोड्यूसर्स के बीच हुए विवाद के कारण यह लंबे समय तक फंसी हुई थी. इसके अलावा सारा की आनेवाली फिल्म ‘सिंबा’ है जिसमें वे रणवीर सिंह संग नजर आयेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










