आमिर खान की इस फिल्म में दीपिका की एंट्री, सोनाक्षी बाहर...!

ऐसा लगता है कि बॉलीवुड की मस्तानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए यह समय बहुत बढ़िया चल रहा है. अभी हाल ही में दीपिका ने रणवीर सिंह साथ शादी का ऐलान किया है और अब खबर आ रही है कि दीपिका को फिल्म ‘मोगुल’ में एंट्री मिल सकती है. टी-सीरीज के बैनरतले बनने जा रही […]
ऐसा लगता है कि बॉलीवुड की मस्तानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए यह समय बहुत बढ़िया चल रहा है. अभी हाल ही में दीपिका ने रणवीर सिंह साथ शादी का ऐलान किया है और अब खबर आ रही है कि दीपिका को फिल्म ‘मोगुल’ में एंट्री मिल सकती है.
टी-सीरीज के बैनरतले बनने जा रही आमिर खान की फिल्म ‘मोगुल’ कीप्रोडक्शन टीम दीपिका पादुकोण को लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन करनेजारही हैं.
बताया जा रहा है कि इस रोल के लिए खुद आमिर खान ने दीपिका की सिफारिश की है. उन्हें लगता है कि वो इस फिल्म के लिए एक दम फिट रहेंगी. हाल ही में दीपिका पादुकोण आमिर खान के घर देखी गयी थीं. तभी सेऐसी चर्चाएं चलनी शुरू हो गयी थीं कि दोनों जल्द एक फिल्म में साथ नजर आयेंगे.
फिलहाल इस फिल्म के लिए दीपिका को साइन नहीं किया गया है, लेकिन इस बात की पूरी उम्मीद है कि वह इस फिल्म की हिस्सा बनेंगी. यह तो हो गयी ‘मोगुल’ में दीपिका की एंट्री की खबर, लेकिन इस खबर का दूसरा पहलू यह है कि दीपिका की एंट्री से सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म से किनारा कर सकती हैं.
इसकी वजह फिल्म में दीपिका का किरदार सोनाक्षी के किरदार से थोड़ा बड़ा होना बतायी जा रही है. सोनाक्षी को ऐसा लगता है कि इससे फिल्म में उनका रोल सेकेंड लीडऔर दीपिका का किरदार मेन लीड काहो जायेगा.
यहांयह जानना गौरतलब है कि फिल्म ‘मोगुल’ गुलशन कुमार के जीवन पर आधारित है. पहले इस फिल्म को अक्षय कुमार करने वाले थे, लेकिन टी-सीरिज के मालिक भूषण कुमार के साथ कुछ विवाद हो जाने के बाद उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




