शाहरुख पर भी चढ़ा फीफा वर्ल्डकप का बुखार

Updated at : 12 Jun 2014 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
शाहरुख पर भी चढ़ा फीफा वर्ल्डकप का बुखार

मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख पर भी फीफा वर्ल्डकप का जादू चढ़ गया है. उन्होंने आज ट्वीट करके कहा कि वे वर्ल्डकप को लेकर काफी उत्साहित हैं और वे टीवी से चिपकने को भी तैयार हैं. गौरतलब है कि आज से ब्राजील में फीफा वर्ल्डकप शुरू हो रहा है. आज ब्राजील और क्रोएशिया […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख पर भी फीफा वर्ल्डकप का जादू चढ़ गया है. उन्होंने आज ट्वीट करके कहा कि वे वर्ल्डकप को लेकर काफी उत्साहित हैं और वे टीवी से चिपकने को भी तैयार हैं.

गौरतलब है कि आज से ब्राजील में फीफा वर्ल्डकप शुरू हो रहा है. आज ब्राजील और क्रोएशिया के बीच देर रात मैच खेला जाना है. बॉलीवुड में अपने अभिनय से लोगों की वाहवाही बटोर चुके शाहरुख खान ने खेल की दुनिया में काफी नाम बटोरा है. क्रिकेट के आईपीएल आयोजन में उनकी टीम कोलकाता नाइटराइडर्स इस वर्ष भी विजेता बनी है.

इससे पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल का फाइनल जीत चुकी है. आईपीएल में शाहरुख जिस तरह से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं, उससे यह बात साफ हो गयी है कि उनकी खेल में रुचि है. जहां तक बात फीफा वर्ल्डकप की है, तो इसका जादू तो अभी पूरी दुनिया पर सिर चढ़कर बोल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola