ePaper

प्रतीक बब्बर की कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, मामला दर्ज

Updated at : 11 Oct 2018 11:43 AM (IST)
विज्ञापन
प्रतीक बब्बर की कार ने स्कूटर को टक्कर मारी, मामला दर्ज

पणजी : बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर की कार से कथित रुप से एक स्कूटर में टक्कर लग जाने के बाद उनके खिलाफ गोवा पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया. पोर्वोरिम थाने के निरीक्षक परेश नाईक ने बताया कि पणजी-मापूसा राजमार्ग पर बुधवार शाम को यह हादसा हुआ. शिकायतकर्ता पाउलो कोरेआ ने […]

विज्ञापन

पणजी : बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर की कार से कथित रुप से एक स्कूटर में टक्कर लग जाने के बाद उनके खिलाफ गोवा पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया. पोर्वोरिम थाने के निरीक्षक परेश नाईक ने बताया कि पणजी-मापूसा राजमार्ग पर बुधवार शाम को यह हादसा हुआ. शिकायतकर्ता पाउलो कोरेआ ने आरोप लगाया कि बब्बर की कार ने उसकी स्कूटर में टक्कर मार दी. वह उस समय अपनी बहन के साथ स्कूटर से जा रहा था.

निरीक्षक ने बताया कि हमने कार को जब्त कर लिया है. इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की आगे जांच की जा रही है. पाओलो ने बताया कि प्रतीक वन वे पर गाड़ी चला रहे थे.

गौरतलब है कि प्रतीक बब्‍बर अभिनेता और राजनेता राज बब्‍बर के बेटे हैं. प्रतीक बब्‍बर कई फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं. इस बारे में प्रतीक बब्‍बर ने मीडिया से बात करने से मना कर दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola