VIDEO: बेबी बंप के साथ नेहा धूपिया का गरबा डांस, क्‍यूटनेस पर फिदा हुए पति अंगद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2018 9:28 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड में इन दिनों तनुश्री दत्ता के विवाद के बाद ‘चोगाड़ा विद लव’ चैलेंज सुर्खियों में बना हुआ है. ऐसे में जहां बॉलीवुड के कई सितारों ने चोगाड़ा गाने पर डांस करते हुए अपने वीडियो को पोस्ट किया है. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्यूट और प्रेगनेंट अभिनेत्री नेहा धूपिया का नाम भी शामिल […]

विज्ञापन

बॉलीवुड में इन दिनों तनुश्री दत्ता के विवाद के बाद ‘चोगाड़ा विद लव’ चैलेंज सुर्खियों में बना हुआ है. ऐसे में जहां बॉलीवुड के कई सितारों ने चोगाड़ा गाने पर डांस करते हुए अपने वीडियो को पोस्ट किया है. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की क्यूट और प्रेगनेंट अभिनेत्री नेहा धूपिया का नाम भी शामिल हो गया है. इस वीडियो में नेहा के साथ उनके पति अंगद बेदी भी डांस करते नजर आ रहे हैं. बॉलीवुड सितारों ने इस चैलेंज को अपने-अपने अंदाज में पूरा किया लेकिन इन सभी में अंगद और नेहा का वीडियो सबसे क्यूट था.

इस वीडियो में यह जोड़ी बेड पर बैठ कर डांस करती नजर आ रही है. नेहा बेहद क्यूट लग रही हैं. वीडियो के आखिर में अंगद बेदी नेहा के पेट पर किस करते हैं. जो इस वीडियो को और भी खूबसूरत बना देता है.

https://www.instagram.com/p/BohQLFKlcUn/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

इस वीडियो को साझा करते हुए नेहा ने लिखा, ‘जब आप दो लोगों के लिए डांस कर रहे हों, यह बेस्ट मूव्स है जो हम एक साथ कर सकते हैं.’ हम बहुत खुश हैं कि ये गाना ब्लॉकबस्टर है. वैसे ही फिल्म भी होगी.’

इस वीडियो को देखकर यह पता चलता है कि यह जोड़ी एक दूसरे की बहुत अच्छी दोस्त हैं. आपको बता दें, हाल ही में इस जोड़ी की शादी हुई है जिसके बाद नेहा ने अपने प्रेग्‍नेंसी की खबर को सभी के साथ साझा किया था. आपको बता दें 5 अक्टूबर को आयुष शर्मा और वारिना हुसैन की फिल्म ‘लवयात्री’ रिलीज हो गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola