ePaper

प्रियंका-निक के जोधपुर जाने की वजह शादी नहीं कुछ और है

Updated at : 04 Oct 2018 11:01 AM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका-निक के जोधपुर जाने की वजह शादी नहीं कुछ और है

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास इ‍नदिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर जबरदस्‍त चर्चा है. दोनों जहां भी जाते हैं शादी की खबरें जोर पकड़ लेती हैं. प्रियंका और निक ने इसी साल सगाई की थी. सगाई के लिए निक अपने परिवार के साथ मुंबई आये थे. अब दोनों की शादी की चर्चा […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनास इ‍नदिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर जबरदस्‍त चर्चा है. दोनों जहां भी जाते हैं शादी की खबरें जोर पकड़ लेती हैं. प्रियंका और निक ने इसी साल सगाई की थी. सगाई के लिए निक अपने परिवार के साथ मुंबई आये थे. अब दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर है. मंगलवार को प्रियंका और निक जोधपुर पहुंचे तो कयास लगाये जाने कि यह क्‍यूट कपल इस खूबसूरत शहर में शादी करने जा रहा है. लेकिन यह हॉट कपल यहां शादी के लिए नहीं बल्कि किसी और कारण से पहुंचा था.

प्रियंका चोपड़ा जोधपुर अपने करीबी दोस्‍त तमन्‍ना दत्‍ता के पति सुदीप दत्‍त का बर्थडे सेलीब्रेट करने पहुंची थी. दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने इंस्‍टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की है जिससे साफ हुआ है.

https://www.instagram.com/p/BocjPXtgrB7/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

इस तसवीर में प्रियंका-निक सदीप दत्‍त और उनकी पत्‍नी के साथ नजर आ रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा,’ जन्‍मदिन की शुभकामनायें महाराजा सुदीप दत्‍त, शानदार बर्थडे लंच. मुझे बेहद खुशी है कि हमने एकसाथ लंच किया. अच्छे जीवन की कामना. हमेशा मुसकुराते और नाचते रहो.’

https://www.instagram.com/p/BobkS9hD9kN/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading
https://www.instagram.com/p/BobkfQFjmYX/?utm_source=ig_embed&utm_medium=loading

इस सेलीब्रेशन की कई और तसवीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें सुदीप केक काटते नजर आ रहे हैं. एक तसवीर में प्रियंका उन्‍हें केक खिलाती नजर आ रही हैं. इस सेलीब्रेशन के बाद प्रियंका-निक मंगलवार शाम को ही मुंबई लौट आये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola