सनी देओल-प्रीति जिंटा की ''भैय्याजी सुपरहिट’ के सामने नयी मुसीबत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2018 9:12 AM
सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ काफी लंबे वक्त से रिलीज के लिए अटकी पड़ी है. हालांकि हाल ही में इस फिल्म की रिलीज के लिए तारीख का ऐलान किया गया था लेकिन अब इस फिल्म के सामने एक और मुसीबत खड़ी हो गई है. सनी देओल के फैंस के लिए एक बुरी […]
सनी देओल की आने वाली फिल्म ‘भैय्याजी सुपरहिट’ काफी लंबे वक्त से रिलीज के लिए अटकी पड़ी है. हालांकि हाल ही में इस फिल्म की रिलीज के लिए तारीख का ऐलान किया गया था लेकिन अब इस फिल्म के सामने एक और मुसीबत खड़ी हो गई है. सनी देओल के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भैयाजी सुपरहिट’ की प्रोड्यूसर फौजिया अर्शी ने फिल्म की टीम को एक लीगल नोटिस भेजा है. फिल्म में प्रीति जिंटा, अमीषा पटेल और अरशद वारसी भी मुख्य भूमिका में हैं.
मुंबई मिरर से बात करते हुए फौजिया ने बताया है कि, ‘मुझे ‘भैय्याजी सुपरहिट’ के साथ जुड़ने के लिए नीरज ने साल 2011 में अप्रोच किया था. हम लोगों ने इस फिल्म के लिए 24 करोड़ रुपए का बजट फाइनल किया था जो आखिर में 26 करोड़ रुपए पहुंच गया.’
साल 2012 में एक शेड्यूल खत्म होने के बाद नीरज ने अचानक से मुझे बताया कि, फिल्म का बजट 40 करोड़ पहुंच गया है. इस शेड्यूल में तकरीबन 5-6 करोड़ रुपए का खर्च आया था. इसके बाद नीरज और सनी ने मुझ पर दबाव बनाया कि उन्हें चिराग धारीवाल के साथ काम करना है, जो इस फिल्म को प्रोड्यूस करने के लिए तैयार थे.’
जब फौजिया से पूछा गया कि क्या आपको नीरज और चिराग की तरफ से कुछ रुपए वापस किए गए? तो उन्होंने कहा कि, ‘धारीवाल ने मुझे 4 करोड़ रुपए का चेक दिया, जो बाउंस हो गया. इसके बाद उन्होंने मुझसे वादा किया था कि वो फिल्म की रिलीज के समय मुझे 1 करोड़ रुपए देंगे लेकिन वो भी नहीं दिया गया. उन्होंने मुझसे वादा किया था कि मुझे ‘भैय्याजी सुपरहिट’ में प्रोड्यूसर का क्रेडिट दिया जाएगा लेकिन वो भी नहीं हुआ. अगर ब्याज जोड़ दिया जाए तो मुझे कम से कम 10 करोड़ रुपए मिलना चाहिए.’
जबकि धारीवाल से इस मामले में बात की गई तो उनके प्रवक्ता ने बताया कि, ‘ये प्रोजेक्ट चिराग धारीवाल ने ही शुरू किया था. फौजिया इस प्रोजेक्ट के साथ बाद में जुड़ी थीं और 2.5 करोड़ रुपए पेमेंट करने के बाद उन्होंने इस फिल्म को टेकओवर कर लिया था. फिल्म शुरू होने के बाद वो बस 5 दिन ही इसके साथ जुड़ी रहीं. इसके बाद ‘भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग का पूरा खर्च हमने उठाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










