फिल्मी सफर पर बोली अनुष्का शर्मा- आज मैं शांत हूं

नयी दिल्ली : हिंदी फिल्म जगत में 2018 में 10 साल का सफर पूरा करने के बाद फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए यह एक नये दौर की शुरूआत है और उनका कहना है कि समय के साथ वह ज्यादा ‘शांत’ व्यक्ति बन गई हैं. अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 2008 में शाहरूख खान के साथ […]
नयी दिल्ली : हिंदी फिल्म जगत में 2018 में 10 साल का सफर पूरा करने के बाद फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के लिए यह एक नये दौर की शुरूआत है और उनका कहना है कि समय के साथ वह ज्यादा ‘शांत’ व्यक्ति बन गई हैं. अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 2008 में शाहरूख खान के साथ ‘रब ने बना दी जोड़ी’ फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी. उन्होंने कहा कि खुद को बेहतर तरीके से विकसित करना हमेशा उनका लक्ष्य रहा है. इसने उन्हें एक बेहतर अभिनेत्री बनाया है.
अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अद्भूत बदलाव हुआ है, मैं पहले की तुलना में बहुत शांत बनी हूं. मेरा लगतार प्रयास व्यक्ति के रूप में अपना विकास करना रहा. मैं दृढ़ता से मानती हूं कि एक व्यक्ति के रूप में आपके अपने विकास में आपका भावनात्मक विकास शामिल होता है. यह आपको एक बेहतर बनाता है.’
अनुष्का की ‘सुई धागा’ फिल्म शुक्रवार को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है. इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म ने किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




