OMG! जाह्नवी कपूर ने पहने इतने महंगे जूते, कीमत जानकर चौंक जायेंगे आप, हुईं ट्रोल

जाह्नवी कपूर अपने लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. पहली फिल्म ‘धड़क’ के प्रमोशन से लेकर लगभग हर इवेंट में उनकी डिफ्रेंट और क्लासी फैशन च्वाइस के लिए उन्हें तारीफें मिल रही हैं. जाह्नवी का एयरपोर्ट लुक हो या फैमिली के साथ आउटिंग उनका हर लुक सुर्खियां बटोर लेता है. हाल […]
जाह्नवी कपूर अपने लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं. पहली फिल्म ‘धड़क’ के प्रमोशन से लेकर लगभग हर इवेंट में उनकी डिफ्रेंट और क्लासी फैशन च्वाइस के लिए उन्हें तारीफें मिल रही हैं. जाह्नवी का एयरपोर्ट लुक हो या फैमिली के साथ आउटिंग उनका हर लुक सुर्खियां बटोर लेता है. हाल ही में अपनी बहन खुशी कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं. लेकिन उन्हें अपने जूतों की वजह से ट्रोल होना पड़ा.
जाह्नवी के जूतों की कीमत सुनकर आपको और हैरानी होगी. इन जूतों की कीमत 1.2 लाख रुपये है. दो दिन पहले ही जाह्नवी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई से वापस लौटी हैं.
जाह्नवी एयरपोर्ट में पर्पल कलर के टॉप और डेनिम में नजर आईं. उन्होंने गुची (GUCCI) ब्रांड के कलरफुल जूतों से अपने लुक को कंप्लीट किया. गुची ब्रांड के इन जूतों की कीमत 1.2 लाख रुपये थी. लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों को जाह्नवी के ये जूते पसंद नहीं आये. कई यूजर्स ने उनके जूतों को भद्दे और बुरे कहे तो कईयों ने इसकी कीमत का मजाक उड़ाया. कईयों ने जाह्नवी को फैशन के नाम पर एक भद्दे जूते चुनने के लिए ट्रोल किया.
बता दें कि इशा अंबानी की सगाई में शरीक होने के लिए जाह्नवी के अलावा आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, अनिल कपूर, जूही चावला जैसे कई सितारे इटली पहुंचे थे. ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल से इटली में सगाई की.
जाह्नवी जल्द ही करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में अपने सौतेले भाई अर्जुन कपूर के साथ नजर आने वाली हैं. इसके अलावा वे फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आनेवाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




