बोले आमिर खान- राजनीति ना बाबा ना, मैं नेता नहीं बनना चाहता

नयी दिल्ली : फिल्म सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि भले ही वह जल संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों को लेकर मुखर हो सकते हैं, लेकिन राजनीति में आने की उनकी कोई मंशा नहीं है. 53 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता ने रविवार को कहा कि वह इससे डरते हैं और उन्हें लगता है कि वह अपनी […]
नयी दिल्ली : फिल्म सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि भले ही वह जल संरक्षण जैसे सामाजिक मुद्दों को लेकर मुखर हो सकते हैं, लेकिन राजनीति में आने की उनकी कोई मंशा नहीं है.
53 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता ने रविवार को कहा कि वह इससे डरते हैं और उन्हें लगता है कि वह अपनी फिल्मों के माध्यम से बेहतर प्रभाव डाल सकते हैं.
एक कार्यक्रम के दौरान आमिर ने कहा, ‘‘मैं राजनेता नहीं बनना चाहता हूं. मैं इसके लिए नहीं हूं. मैं एक संप्रेषक हूं. मुझे राजनीति में रुचि नहीं है….मैं राजनीति से डरता भी हूं. कौन नहीं डरता है?’
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं इससे दूर रहता हूं. मैं एक रचनात्मक व्यक्ति हूं. राजनीति मेरा काम नहीं है. मैं लोगों का मनोरंजन करना चाहता हूं. मुझे लगता है कि मैं एक राजनेता से ज्यादा एक रचनात्मक इंसान के रूप में बेहतर करने में सक्षम हो पाऊंगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




