फिल्म कारोबारियों को लेकर महेश भट्ट ने किया चौंकानेवाला खुलासा

मुंबई : फिल्मनिर्माता महेश भट्ट ने कहा कि फिल्म उद्योग एक ऐसी जगह है जिसमें काम करनेवाले लोग बेहद तनाव की स्थिति से गुजरते हैं और इस वजह से इस क्षेत्र के लोगों में मादक पदार्थ सेवन और बार बार मूड बदलने की प्रवृत्ति अधिक पाई जाती है. फिल्म निर्माता का कहना है कि हर […]
मुंबई : फिल्मनिर्माता महेश भट्ट ने कहा कि फिल्म उद्योग एक ऐसी जगह है जिसमें काम करनेवाले लोग बेहद तनाव की स्थिति से गुजरते हैं और इस वजह से इस क्षेत्र के लोगों में मादक पदार्थ सेवन और बार बार मूड बदलने की प्रवृत्ति अधिक पाई जाती है. फिल्म निर्माता का कहना है कि हर कलाकार अपने काम के लिए तालियां बटोरना चाहता है और इस वजह से वह सदा अंदर से डरा हुआ होता है.
भट्ट ने कहा, ‘ फिल्म उद्योग बेहद दबाव वाला उद्योग है इसलिए ज्यादा लोग इस क्षेत्र में नहीं आते हैं. इसलिए इस उद्योग में ऐसे लोग होते हैं जिनमें मादक पदार्थ के सेवन और बार-बार मूड बदल जाने की प्रवृत्ति अधिक होती है.’
निर्देशक ‘डार्क साइड ऑफ लाइफ: मुंबई सिटी’ के ट्रेलर लांच के मौके पर बोल रहे थे. इस फिल्म से वह अभिनय की दुनिया में आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन तारिक खान ने किया है और इसमें के के मेनन, निखिल रत्नापारखी जैसे कलाकार हैं. यह फिल्म सिनेमाघरों में 19 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




