प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का निकनेम होगा ‘प्रिक’

लॉस एंजिलिस: अमेरिकी गायक निक जोनास ने बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई पर बातचीत करते हुए अपने सेलिब्रिटी निकनेम ‘प्रिक’ का खुलासा किया. ‘प्रिक’ प्रियंका के नाम के ‘प्रि और निक के नाम के ‘क’ से बना है. शुक्रवार को ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन’ में नजर आये निक जोनास (25) ने […]
लॉस एंजिलिस: अमेरिकी गायक निक जोनास ने बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा के साथ सगाई पर बातचीत करते हुए अपने सेलिब्रिटी निकनेम ‘प्रिक’ का खुलासा किया. ‘प्रिक’ प्रियंका के नाम के ‘प्रि और निक के नाम के ‘क’ से बना है.
शुक्रवार को ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फैलन’ में नजर आये निक जोनास (25) ने बताया कि उन्होंने प्रियंका से अपने प्यार का इजहार करने में जरा भी देरी नहीं की, क्योंकि उन्हें पता था कि वह उनके लिए एकदम सही हैं.
फैलन ने जब उनसे पूछा कि क्या उन्होंने खुद के लिए कोई निकनेम सोचा है, तो स्टेज के पास खड़ी प्रियंका ने जोर से कहा, ‘प्रिक’. जोनास ने कहा, ‘उन्हें प्रिक पसंद है. मुझे यह उतना पसंद नहीं है.’
जोनास ने बताया कि अमेरिका में सगाई के बाद मुंबई में भारतीय रीति रिवाज से उनका ‘रोका’ हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




