ePaper

B''Day: जब ऋषि कपूर और नीतू के अफेयर की खबरें सुन पिता ने साफ-साफ कह दी थी ये बात

Updated at : 04 Sep 2018 10:23 AM (IST)
विज्ञापन
B''Day: जब ऋषि कपूर और नीतू के अफेयर की खबरें सुन पिता ने साफ-साफ कह दी थी ये बात

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्‍टर कहे जानेवाले ऋषि कपूर आज अपना 66वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. 80-90 के दशक में उनकी फिल्‍मों को जादू खूब चला. ऋषि कपूर की पहली फिल्‍म ‘बॉबी’ जबरदस्‍त हिट हुई थी. इस फिल्‍म में वे डिंपल कपाडिया के साथ नजर आये थे. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के चार्मिंग एक्‍टर कहे जानेवाले ऋषि कपूर आज अपना 66वां जन्‍मदिन मना रहे हैं. 80-90 के दशक में उनकी फिल्‍मों को जादू खूब चला. ऋषि कपूर की पहली फिल्‍म ‘बॉबी’ जबरदस्‍त हिट हुई थी. इस फिल्‍म में वे डिंपल कपाडिया के साथ नजर आये थे. दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. वहीं इस फिल्‍म के दौरान ऋषि कपूर का दिल डिंपल कपाडिया के लिए धड़कने लगा था. लेकिन वे डर के कारण उन्‍हें प्रपोज नहीं कर पाये.

दरअसल ऋषि कपूर डिंपल कपाडिया को प्रपोज करना चाहते थे लेकिन उनके पिता राज कपूर ने उन्‍हें ऐसा करने से मना कर दिया. पिता के डर से उन्‍होंने डिंपल को प्रपोज नहीं किया.

स्ट्रिक्ट ब्वॉयफ्रेंड थे ऋषि कपूर

ऋषि कपूर ने नीतू सिंह को भी डेट किया था. नीतू ने अपने एक इंटरव्‍यू में कहा था कि ऋषि कपूर एक स्ट्रिक्ट ब्वॉयफ्रेंड थे. वे उन्‍हें 8.30 के बाद काम करने से मना करते थे. नीतू की मां को उनका और ऋषि कपूर एकसाथ घूमना बिल्‍कुल भी पसंद नहीं था. जब भी दोनों कहीं बाहर घूमने जाते थे, नीतू की मां कजिन को साथ भेजती थीं. नीतू महज 14 साल की थीं जब वो ऋषि को डेट करने लगी थीं. उस समय नीतू इंडस्ट्री में पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं. फिल्म ‘खेल-खेल में’ के दौरान दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया था. फिल्म की रिलीज के बाद दोनों के रोमांस की चर्चाएं शुरू हो गई थीं.

‘बॉबी’ में नजर आ सकती थी नीतू कपूर, लेकिन…

ऋषि कपूर के करियर की शुरुआत फिल्म ‘बॉबी’ से हुई थी. ऋषि कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए यह फिल्म बनाई थी. ‌फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ फ्लॉप होने के बाद राज कपूर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई थी. इसी वजह से वे फिल्‍म में किसी बड़े स्‍टार को साइन नहीं कर पाये थे. नीतू सिंह चाहती थीं कि ‘बॉबी’ में उन्‍हें लीड रोल दिया जाये लेकिन बाजी डिंपल कपाडिया मार गयी. दरअसल राज कपूर इस फिल्‍म के लिए दो नये चेहरों को लेना चाहते थे, लेकिन नीतू पहले ही कई फिल्‍मों में काम कर चुकी थी. ऐसे में यह फिल्‍म नीतू के हाथ से फिसल गई.

प्यार करते हैं तो शादी करें

बाद में नीतू और ऋषि कपूर ने एकसाथ कई हिट फिल्‍मों में काम किया. दोनों बॉलीवुड की टॉप जोडियों में शुमार किये जाने लगे. साथ ही दोनों के प्‍यार के चर्चे भी खूब होने लगे. दोनों के प्यार की खबर कपूर खानदान को भी थी. राज कपूर ने ऋषि से साफ कह दिया था कि अगर वो नीतू से प्यार करते हैं तो शादी करें. इस बाद 1979 में ऋषि और नीतू ने शादी कर ली. दोनों के दो बच्‍चे रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर हैं. ऋषि कपूर और नीतू कपूर आज भी एकदूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं. दोनों की जोड़ी आखिरी बार साल 2013 की फिल्‍म ‘बेशरम’ में नजर आये थे जिसमें रणबीर कपूर ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

बेटी हैं लाइमलाइट से दूर

रणबीर कपूर के अलावा ऋषि कपूर और नीतू सिंह की एक बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी हैं. वे फैशन इंडस्‍ट्री का जानामाना नाम है. उन्‍होंने फैशन डिजायनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया है. पूरा कपूर परिवार जहां फिल्‍मों में सक्रिय हैं वहीं रिद्धिमा लाइमलाइट से कोसों दूर हैं. रिद्धिमा कभी फिल्‍मों में नहीं आना चाहती थीं उनका कहना कि वो हमेशा से ज्‍वैलरी डिजाइन करना चाहती थीं. उन्‍होंने 25 जनवरी 2006 को अपने दोस्त और दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की थी. उनका एक बेटी है जिसका नाम समारा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola