सलमान खान की फिल्‍म ''भारत'' में ''दिलबर गर्ल'' संग रोमांस करते नजर आयेंगे सुनील ग्रोवर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Aug 2018 9:31 AM

विज्ञापन

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म भारत की शूटिंग को लेकर माल्‍टा में हैं. फिल्‍म में दबंग खान अभिनेत्री कैटरीना कैफ संग रोमांस करते नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में इन दो स्‍टार्स के अलावा दिग्‍गज अभिनेत्री तब्‍बू, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी होंगे. गुत्‍थी के किरदार से फेमस हुए सुनील ग्रोवर, अपने […]

विज्ञापन

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म भारत की शूटिंग को लेकर माल्‍टा में हैं. फिल्‍म में दबंग खान अभिनेत्री कैटरीना कैफ संग रोमांस करते नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में इन दो स्‍टार्स के अलावा दिग्‍गज अभिनेत्री तब्‍बू, दिशा पाटनी, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर भी होंगे. गुत्‍थी के किरदार से फेमस हुए सुनील ग्रोवर, अपने बेली डांस के मशहूर नोरा फतेही और ‘बागी 2’ गर्ल दिशा पाटनी भी फिल्‍म में अहम भूमिका में होंगे.

बॉलीवुडलाइफ.कॉम ने एक सूत्र के हवाले से लिखा, ‘भारत’ में सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही रोमांस करते नजर आयेंगे. हालांकि पहले नोरा फतेही के हिस्‍से सिर्फ आइटम नंबर होने की चर्चा थी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फतेही आइटम नंबर के साथ-साथ एक बड़े किरदार के रूप में दिख सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक फिल्‍म के मेकर्स ने नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर के साथ एक रोमांटिक सॉन्‍ग शूट किया है. नोरा और सुनील भी सलमान खान के साथ माल्‍टा में हैं.

सुनील ग्रोवर के किरदार को ध्‍यान में रखते हुए एक कॉमेडी से भरपूरी रोमांस की उम्‍मीद की जा रही है. बताया जा रहा है कि नोरा हॉट कॉस्‍ट्यूम में लैटिनो करेक्‍टर प्‍ले करती नजर आ सकती हैं. सुनील ग्रोवर के फैंस उनके किरदार को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

नोरा फतेही इनदिनों फिल्‍म सत्‍समेव जयते में किये गये अपने आइटम नंबर ‘दिलबर दिलबर’ को लेकर चर्चा में हैं. भारत के बारे में बात करते हुए नोरा ने बताया,’ मेरे किरदार के लिए मुझे स्‍पेनिश सीखनी पड़ रही है लेकिन इसके लिए मैंने किसी ट्रेनर की सहायता नहीं ली है, हां लेकिन मेरा एक करीबी दोस्‍त इसमें मेरी मदद कर रहा है. उन्‍होंने कहा कि, भारत मेरे लिए एक बड़ा प्रोजेक्‍ट है और मैं इसमें अपना बेस्‍ट देने की कोशिश करूंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola