धर्मेंद्र को इस फिल्म की शूटिंग के समय ही था इसके फ्लॉप होने का अंदेशा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2018 9:50 PM
मुंबई : मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का कहना है कि फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ बनाने का लक्ष्य कॉमेडी फिल्म बनाना था लेकिन उसके सीक्वल की शूटिंग के दौरान ही उसके बकवास होने का पता चल गया था. ‘यमला पगला दीवाना’ में धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल थे. ये तिकड़ी पहली बार वर्ष […]
मुंबई : मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र का कहना है कि फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ बनाने का लक्ष्य कॉमेडी फिल्म बनाना था लेकिन उसके सीक्वल की शूटिंग के दौरान ही उसके बकवास होने का पता चल गया था.
‘यमला पगला दीवाना’ में धर्मेंद्र और उनके दोनों बेटे सनी और बॉबी देओल थे. ये तिकड़ी पहली बार वर्ष 2006 में आयी फिल्म ‘अपने’ में साथ नजर आयी थी.
‘यमला पगला दीवाना’ सीरिज की पहली फिल्म वर्ष 2011 में बड़े पर्दे पर आयी और हिट रही लेकिन उसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाया.
धर्मेंद्र ने कहा, ‘अपने’ ने सब की आंखें नम कर दी थी इसलिए मैंने किसी को कहा था कि अगली बार मैं तुम्हें हंसाऊंगा. उस समय हमारे पास तब कोई पटकथा भी नहीं थी.
हमने ‘यमला पगला दीवाना’ (पहली) बनायी. लेकिन फिर एक बीमारी थी सीक्वल बनाने की. उन्होंने कहा, हमें सीक्वल बनाना था लेकिन इसमें समय लग रहा था.
चीजें ठीक नहीं हो रही थीं और पटकथा भी सही नहीं थी. फिल्म की शूटिंग करते समय ही मुझे पता था कि यह बकवास है और मैंने क्रू (शूटिंग में साथ काम कर रहे लोगों) से भी कहा था कि मुझे शूटिंग करने में मजा नहीं आ रहा.
आपको पता होता है कि यह सही है या नहीं. यह तिकड़ी ‘यमला पगला दीवाना: फिर से’ में एक बार फिर साथ आ रही है और अभिनेता को उम्मीद है कि इस बार दर्शकों को फिल्म पसंद आएगी. फिल्म 31 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










