ePaper

''रेस 3'' के हश्र से डरे सलमान खान ने ''भारत'' के लिए उठाया ये सख्‍त कदम

Updated at : 18 Aug 2018 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
''रेस 3'' के हश्र से डरे सलमान खान ने ''भारत'' के लिए उठाया ये सख्‍त कदम

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म भारत की शूटिंग में बिजी हैं. इससे पहले उनकी फिल्‍म ‘रेस 3’ रिलीज हुई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर भले ही 170-180 करोड़ रुपये की कमाई की थी लेकिन बावजूद इसके फ्लॉप रही थी. सलमान इस फिल्‍म के बारे में भले ही कुछ भी कहने से कतरा रहे […]

विज्ञापन

सलमान खान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म भारत की शूटिंग में बिजी हैं. इससे पहले उनकी फिल्‍म ‘रेस 3’ रिलीज हुई थी. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर भले ही 170-180 करोड़ रुपये की कमाई की थी लेकिन बावजूद इसके फ्लॉप रही थी. सलमान इस फिल्‍म के बारे में भले ही कुछ भी कहने से कतरा रहे हो लेकिन कहा जा रहा है कि इस फिल्‍म के फ्लॉप होने से दबंग खान को धक्‍का लगा है क्‍योंकि उनकी एक फिल्‍म के लिए इतनी कमाई कोई ज्‍यादा नहीं थी.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों का कहना है कि सलमान अपनी फिल्‍म भारत के लिए हर कदम सोच-समझकर उठा रहे हैं. वे फिल्‍म की टीम के साथ लगातार वर्कशॉप और सेशन कर रहे हैं.

सलमान इस बात का पूरा ख्‍याल रख रहे हैं कि भारत के साथ उनकी पिछली फिल्‍म ‘रेस 3’ जैसा न हो. रेस 3 को दर्शकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया था, इसमें कई खामियां थी लेकिन सलमान और भारत की टीम ने इसकी स्क्रिप्‍ट पर जमकर काम किया है. भारत को सलमान की अहम फिल्‍मों में से एक माना जा रहा है.

बताया जा रहा है कि इस फिल्‍म में सलमान के अलग-अलग लुक होंगे जो उनके कैरेक्‍टर की जिंदगी के अलग-अलग पड़ावों को दर्शायेंगे. सलमान जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, सलमान फिल्‍म भारत में कोई गलती नहीं होने देना चाहते और इसके लिए उनका डैडीकेशन साफ दिख रहा है.

सलमान और फिल्‍म के लिए मुश्किल उस समय बढ़ गई थी जब प्रियंका ने निक जोनास से शादी के चलते अचानक ‘भारत’ छोड़ दी थी. इसके बाद अभिनेत्री की तलाश शुरू हो गई और फिर कैटरीना कैफ को इस फिल्‍म के लिए साइन किया गया. प्रियंका ने जब फिल्‍म छोड़ी उस समय सलमान फिल्‍म की शूटिंग शुरू कर चुके थे.

भारत को निर्देशन अली अब्‍बास जफर कर रहे हैं. फिल्‍म में सलमान और कैटरीना के अलावा सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और तब्‍बू मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. फिल्‍म अगले साल जून के मौके पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola