सुपरस्टार विक्रम के बेटे की कार ने ऑटो को मारी टक्कर, ड्राईवर अस्पताल में भर्ती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Aug 2018 8:12 AM
चेन्नई: तमिल फिल्म अभिनेता विक्रम के बेटे ध्रुव को रविवार को तब गिरफ्तार कर लिया गया जब कथित तौर पर उसके द्वारा चलायी जा रही कार ने यहां खड़ी आटोरिक्शा में टक्कर मार दी. पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में ऑटो चालक घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि बाद में ध्रुव को निजी मुचलके […]
चेन्नई: तमिल फिल्म अभिनेता विक्रम के बेटे ध्रुव को रविवार को तब गिरफ्तार कर लिया गया जब कथित तौर पर उसके द्वारा चलायी जा रही कार ने यहां खड़ी आटोरिक्शा में टक्कर मार दी. पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में ऑटो चालक घायल हो गया. पुलिस ने बताया कि बाद में ध्रुव को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया. ध्रुव पर लापरवाही से तेज गति से वाहन चलाकर दूसरे के जीवन को खतरे में डालने का मामला दर्ज किया गया है.
शहर यातायात पुलिस ने बताया कि घटना तड़के करीब तीन बजकर 50 मिनट पर टीटीके रोड पर हुई. ऑटो चालक कमलेश को सरकारी रोयापेत्ताह अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि,’ ऑटो रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है.’ यह पूछे जाने पर कि दुर्घटना कैसे हुई पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










