ePaper

नाराज तब्बू को मनाने में कामयाब हुए अजय देवगन, दिया गुलदस्ता और...

Updated at : 12 Aug 2018 8:42 AM (IST)
विज्ञापन
नाराज तब्बू को मनाने में कामयाब हुए अजय देवगन, दिया गुलदस्ता और...

मुंबई : अभिनेत्री तब्बू को मनाने के लिए बॉलीवुड स्टार अजय देवगन रायसन की वादियों में कसरत करते दिखे. अजय देवगन ने नाराज तब्बू को मनाने के लिए फूलों से भरा गुलदस्ता दिया तो तब्बू के चेहरे पर मुस्कान आ गयी. तब्बू की मिली हल्की सी मुस्कुराहट से अजय खुश हो उठे. दरअसल, शनिवार को […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री तब्बू को मनाने के लिए बॉलीवुड स्टार अजय देवगन रायसन की वादियों में कसरत करते दिखे. अजय देवगन ने नाराज तब्बू को मनाने के लिए फूलों से भरा गुलदस्ता दिया तो तब्बू के चेहरे पर मुस्कान आ गयी. तब्बू की मिली हल्की सी मुस्कुराहट से अजय खुश हो उठे. दरअसल, शनिवार को मनाली के रायसन में बॉलीवुड फिल्म दे-दे प्यार दे की शूटिंग का दौर रौचक दौर में पहुंच गया. एक्शन-कट के दौर के बीच निर्माता निर्देशक उक्त सीन को फिल्माने के लिए कसरत करते नजर आये. मनाली की वादियों में शुरू हुई बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग देखने के लिए दर्जनों फैंस रायसन के विहाल में जमा हुए थे, सुबह से ही यहां पर बॉलीवुड के सिंघम के चाहने वालों का तांता लगा हुआ था.

रायसन में लगाये गये सेट में शनिवार को दिन भर शूटिंग का दौर चलता रहा. इस दौरान कुछ देर के लिए सेब के बगीचे के बीच बनाये गये एक विशेष सेट से बाहर अजय देवगन निकले और अपने प्रशंसकों को हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया. निर्माता-निर्देशक लव रंजन ने कहा कि यह फिल्म 19 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

शुक्रवार को तब्बू से अजय देवगन की सगाई होने के दृश्य फिल्माए गये थे, वहीं शनिवार को अभिनेत्री तब्बू किसी बात से बालीवुड के सिंघम से नाराज हो जाती हैं और रूठने मनाने का दौर शूटिंग में चलता है. अजय उनको फूलों से भरा गुलदस्ता देते हैं और तब्बू के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. यहां चर्चा कर दें कि यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे मशहूर निर्देशक अकीव अली डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म की कहानी लव रंजन ने लिखी है. इस फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा अजय देवगन ने उठाया है. साथ ही अजय इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola