ePaper

‘भारत’ के लिए लुक टेस्ट दे रही हैं कैटरीना

Updated at : 08 Aug 2018 8:11 AM (IST)
विज्ञापन
‘भारत’ के लिए लुक टेस्ट दे रही हैं कैटरीना

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ से किनारा कर लेने के बाद सब यही सोच रहे थे कि अब सलमान खान की हीरोइन कौन होंगी? लेकिन जवाब बहुत जल्द ही लोगों के सामने था और वो भी कैटरीना के रूप में. इस फिल्म के लिए पहले कई अभिनेत्रियों के नाम पर […]

विज्ञापन

मुंबई : बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ से किनारा कर लेने के बाद सब यही सोच रहे थे कि अब सलमान खान की हीरोइन कौन होंगी? लेकिन जवाब बहुत जल्द ही लोगों के सामने था और वो भी कैटरीना के रूप में. इस फिल्म के लिए पहले कई अभिनेत्रियों के नाम पर चर्चा हो रही थी, लेकिन बाद में सलमान ने खुद ट्वीट कर कैटरीना के फिल्म में एंट्री की बात सबको बता दी.

यहां चर्चा कर दें कि सलमान खान और कैटरीना की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर आयी है, उसे लोगों ने पसंद किया और फिल्म हिट साबित हुई है. अभी हाल ही में दोनों की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ आयी थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिये. अब एक बार फिर से दोनों एक साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के लिए कैटरीना जी-जान से तैयारी करने में जुटी हुई हैं.

बीते दिन कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर कर फैंस को जानकारी दी कि वो ‘भारत’ के लिए लुक टेस्ट शुरू कर चुकी हैं. कुछ दिनों पहले कैटरीना ने फिल्म ‘भारत’ के बारे में बात की. उन्होंने मीडिया को बताया कि, ‘लोग मान रहे हैं कि मैंने ‘भारत’ को आखिरी समय में बचाया है लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola