ePaper

प्रियंका चोपड़ा के ''भारत'' फिल्‍म छोड़ने पर पहली बार बोले सलमान

Updated at : 07 Aug 2018 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा के ''भारत'' फिल्‍म छोड़ने पर पहली बार बोले सलमान

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्‍होंने आखिरी मूमेंट पर सलमान खान स्‍टारर फिल्‍म ‘भारत’ में काम करने से मना कर दिया. ऐसे में कहा गया कि उन्‍होंने निक जोनास संग अपनी शादी के चलते फिल्‍म छोड़ी है और सलमान प्रियंका के फिल्‍म छोड़ने से भड़क […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाईफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्‍होंने आखिरी मूमेंट पर सलमान खान स्‍टारर फिल्‍म ‘भारत’ में काम करने से मना कर दिया. ऐसे में कहा गया कि उन्‍होंने निक जोनास संग अपनी शादी के चलते फिल्‍म छोड़ी है और सलमान प्रियंका के फिल्‍म छोड़ने से भड़क गये है. हालांकि सलमान ने इस बारे में चुप्‍पी तोड़ी और प्रियंका चोपड़ा के भारत छोड़ने पर उन्‍होंने अपना रियेक्‍शन दिया है.

अपने बहनोई ‘लवरात्र‍ि’ के ट्रेलर लॉन्‍च के मौके पर सलमान ने कहा,’ मैं उनके लिए बहुत खुश हूं. उस वक्‍त हमको अगर पता चलता की वहां पर (हॉलीवुड) उन्‍होंने कोई बड़ी फिल्‍म साइन की है हम उन्‍हें वैसे भी नहीं रोकते.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ हमें आखिरी मूमेंट में पता चला, करीब शूटिंग के 10 दिन पहले. मेरी शूटिंग शुरू हो गई थी, उनके शेड्यूल के शुरू होने से 10 दिन पहले पता चला कि वो फिल्‍म नहीं करना चाहती हैं. वे घर पर आईं और उन्‍होंने बताया कि वो फिल्‍म नहीं करना चाहतीं. हमने कहा, क्‍यों नहीं अगर आप यह फिल्‍म नहीं करना चाहती हैं तो न करें.’

‘टाइगर जिंदा है’ अभिनेता ने कहा,’ वजह चाहे जो भी हो, शादी को या पिक्‍चर का या उन्‍हें इंडिया में काम नहीं करना, मेरे साथ काम नहीं करना, सिर्फ हॉलीवुड फिल्‍में और टीवी शो करना है, यह उनका रीजन है. हम उनके लिए बहुत खुश हैं और उन्‍हें सपोर्ट करते रहेंगे.’

सलमान ने कहा,’ अगर वे यहां (भारत) में काम नाम करें तो क्‍या हुआ, वहां भी तो वे भारत का नाम रोशन कर रही हैं. अगर सलमान के साथ काम नहीं कर रही हैं, वहां के किसी बड़े हीरो के साथ काम कर रही हैं तो हिंदुस्‍तान का नाम तो रोशन होगा ही न.’

बता दें कि भारत के डायरेक्‍टर अली अब्‍बास जफर ने ट्वीट कर प्रियंका के ‘भारत’ छोड़ने की जानकारी दी थी. अब इस फिल्‍म में कैटरीना कैफ को लिया गया है. वैसे प्रियंका ने सलमान की फिल्म छोड़ने के बाद फरहान अख्तर की फिल्म ‘द स्काई इज़ पिंक’ साइन कर ली थी. खबरें हैं प्रियंका ने संजय लीला भंसाली की आनेवाली फिल्‍म भी छोड़ दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola