ePaper

प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर जब रिपोर्टर ने पूछा सवाल, ये क्‍या कह गये शाहरुख खान

Updated at : 02 Aug 2018 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा की शादी को लेकर जब रिपोर्टर ने पूछा सवाल, ये क्‍या कह गये शाहरुख खान

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनास संग अपनी सगाई को खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. कहा जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है. इसी बीच मंगलवार को मुंबई में वोग ब्‍यूटी अवार्ड्स का आयोजन किया गया था जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुईं. इस दौरान शाहरुख खान […]

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा इनदिनों अमेरिकी सिंगर निक जोनास संग अपनी सगाई को खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. कहा जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है. इसी बीच मंगलवार को मुंबई में वोग ब्‍यूटी अवार्ड्स का आयोजन किया गया था जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल हुईं. इस दौरान शाहरुख खान भी पहुंचे और उन्‍होंने मीडिया से आनेवाली फिल्‍म ‘जीरो’ के बारे में बात की. उन्‍होंने प्रियंका की शादी को लेकर पूछे गये सवाल का भी दिलचस्‍प जवाब दिया.

जब रिपोर्टर ने शाहरुख खान से पूछा कि बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है, कई सेलेब्‍स की शादी होनेवाली है. इनमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी शामिल है.

सवाल सुनते ही किंग खान ने तुरंत जवाब दिया, हां मैं भी कर रहा हूं. मैं तुम्‍हें न्‍योता भेज दूंगा, मेरी मेहंदी पर जरूर आना.’ शाहरुख से पहले कंगना रनौत ने भी प्रियंका और निक की शादी पर बयान देते हुए कहा था, मैंने प्रियंका से दूसरे ही दिन बात की थी और उन्‍हें बधाई दी थी. वो काफी एक्‍साइटिड और खुश लग रही थीं.

कंगना ने यह भी कहा कि, प्रियंका एक बेहद खूबसूरत शख्सियत हैं और वे दुनिया की सारी खुशियां डिजर्व करती हैं. वे बहुत प्‍यारी है और मेरी बहुत करीबी दोस्‍त हैं. मुझे बहुत खुशी होती है जब किसी की सगाई या शादी होती है.

प्रियंका और निक को लेकर खबरें हैं कि दोनों इसी साल सितंबर में शादी कर सकते हैं. चर्चा यह भी है कि प्रियंका ने निक से अपने जन्‍मदिन पर सगाई कर ली है. माना जा रहा है कि शादी की वजह से ही प्रियंका ने निक से शादी के चलते ही सलमान खान की फिल्‍म भारत से हाथ पीछे खींच लिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola