”भारत” का हिस्सा बनेंगी अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही

मुंबई : अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अली अब्बास जफर की ईद पर रिलीज़ होनेवाली फिल्म ‘भारत’ का हिस्सा बनने जा रही हैं, जिसमें लीड रोल में सलमान खान औैर प्रियंका चोपड़ा भी नजर आयेंगी. फिल्म में इनके अलावा दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में नज़र आनेवाले हैं. गौर हो कि […]
मुंबई : अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही अली अब्बास जफर की ईद पर रिलीज़ होनेवाली फिल्म ‘भारत’ का हिस्सा बनने जा रही हैं, जिसमें लीड रोल में सलमान खान औैर प्रियंका चोपड़ा भी नजर आयेंगी. फिल्म में इनके अलावा दिशा पाटनी, तब्बू और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में नज़र आनेवाले हैं.
गौर हो कि ‘बिग बॉस 9′ में नज़र आ चुकीं नोरा जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते’ में सुष्मिता सेन के 90 के दशक के हिट गाने ‘दिलबर’ को रीक्रिएट किया है और इसे लेकर इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं. इसके अलावा नोरा राजकुमार राव की अगली हॉरर-कॉमिडी फिल्म ‘स्त्री’ में भी डांस करती नजर आएंगी. अब नोरा की एंट्री सलमान की इस फिल्म में में भी होने जा रही है, जिसमें वह माल्टा की एक लड़की हैं और यहां भी वह डांस करती नज़र आएंगी. इस खबर को कन्फर्म करते हुए अली ने बताया कि नोरा का फिल्म में स्पेशल कैरक्टर होगा और यह आइटम नंबर नहीं. उनका रोल फिल्म की कहानी के लिए अहम होगा और उन्हें हम सलमान और सुनील के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










