ePaper

मेरे हाथों से फिल्म निकल गयी क्योंकि मैं फलां की बेटी नहीं थी: तापसी पन्नू

Updated at : 16 Jul 2018 7:42 AM (IST)
विज्ञापन
मेरे हाथों से फिल्म निकल गयी क्योंकि मैं फलां की बेटी नहीं थी: तापसी पन्नू

मुंबई : अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. उनका कहना है कि कई फिल्मों में उन्हें हटाकर दूसरे को लिया गया क्योंकि उनका कोई गॉडफादर नहीं है और न ही उनकी कोई पहुंच है. तापसी (30) ने कहा ,‘जब मेरे हाथ से फिल्म निकल गयी तब […]

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. उनका कहना है कि कई फिल्मों में उन्हें हटाकर दूसरे को लिया गया क्योंकि उनका कोई गॉडफादर नहीं है और न ही उनकी कोई पहुंच है. तापसी (30) ने कहा ,‘जब मेरे हाथ से फिल्म निकल गयी तब मैं बिखर गयी लेकिन मैंने अपना हौंसला जुटाया और फिर जुट गयी. फिल्म इसलिए हाथ से नहीं निकली कि उस किरदार के लिए आपकी पात्रता नहीं थी बल्कि कुछ और कारण थे.’

उन्होंने कहा , ‘मेरे लिए चौंकाने वाली बात यह नहीं थी कि फिल्म मेरे हाथ से निकल गयी क्योंकि मैं पात्र नहीं थी बल्कि इसलिए कि मैं किसी फलां की बेटी या बहन या किसी से डेट नहीं कर रही थी.’

उन्होंने कहा , ‘मुझे हटाकर किसी और को लिया गया. मैं उस तरफ बढ़ रही हूं जहां मैं नहीं चाहूंती हूं कि मेरे नाम के साथ यह जुड़ जाए कि मेरे जगह किसी और को लिया जाएगा. यह मेरा लक्ष्य है.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ मैं (फिल्म) उद्योग से सुनना चाहती हूं कि ‘ तुम्हीं एकमात्र ऐसी हो जो इसे कर सकती हो ‘, यदि तुम नहीं करोगी तो हम इस प्रोजेक्ट पर आगे नहीं बढ़ पायेंगे. और मैं दर्शकों से यह सुनना चाहती हूं कि मैंने जो फिल्म की है , वह देखने लायक है। मैं धीरे धीरे उस तरफ बढ़ रही हूं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola