अगले साल जनवरी में आमने-सामने होंगे कंगना रनौत और ऋतिक रोशन ?

मुंबई : अभिनेत्री कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की लड़ाई जगजाहिर है. दोनों कलाकारों के बीच दोस्ती कब दुश्मनी में बदल गयी किसी को पता ही नहीं चला. वर्तमान में दोनों का रिश्ता एक ऐसे मुकाम पर है, जहां यह दोनों एक-दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते हैं , हालांकि अब कुछ ऐसा […]
मुंबई : अभिनेत्री कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की लड़ाई जगजाहिर है. दोनों कलाकारों के बीच दोस्ती कब दुश्मनी में बदल गयी किसी को पता ही नहीं चला. वर्तमान में दोनों का रिश्ता एक ऐसे मुकाम पर है, जहां यह दोनों एक-दूसरे का चेहरा तक देखना पसंद नहीं करते हैं , हालांकि अब कुछ ऐसा होने जा रहा है कि दोनों कलाकार न चाहते हुए भी आमने सामने नजर आयेंगे.
‘जी हां ‘ असल में कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की फिल्में बहुत ही जल्द बॉक्स ऑफिस पर आमने-सामने होंगी. पिंक विला पोर्टल की खबर की माने तो कंगना रनौत की आने वाली बिग-बजट ‘मणिकर्णिका’ का पोस्ट प्रोडक्शन वर्क अभी पूरा नहीं हो पाया है. जिसकी वजह से कंगना की यह फिल्म साल 2018 के सितम्बर महीने की जगह, साल 2019 के जनवरी में रिलीज की जाएगी.
सूत्र ने उक्त पोर्टल को जानकारी दी है कि, ‘फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग पूरी हो चुकी है लेकिन इसका वीएफएक्स वर्क नहीं हो पाया है. फिल्म को बहुत बड़े स्तर पर शूट किया गया है, जिसमें बहुत सारा वीएफएक्स किया जाना है. यही वजह है कि यह साल 2018 के सितम्बर में रिलीज नहीं हो पायेगी.
सूत्र ने आगे बताया कि क्योंकि साल 2018 का सेकेंड हाफ पहले से ही बड़ी-बड़ी फिल्मों के लिए बुक किया जा चुका है, ऐसे में मणिकर्णिका के लिए कोई जगह नहीं बनती नजर आ रही है. अत: मणिकर्णिका के निर्माता अब अपनी फिल्म को साल 2019 के गणतंत्र दिवस पर लाने की सोच रहे हैं.
अब यदि ‘मणिकर्णिका’ 26 जनवरी 2019 के मौके पर रिलीज होगी तो फिर इसकी टक्कर ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ से होगी, जिसकी रिलीज तारीख का ऐलान पहले ही किया जा चुका है. सूत्र की मानें तो ‘मणिकर्णिका’ की नयी रिलीज डेट का ऐलान इस महीने के अंत तक कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




