बर्थडे: इस एक्टर के पिता बनने से आलोक नाथ ने कर दिया था इंकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2018 11:51 AM
बॉलीवुड के ‘संस्कारी बाबूजी’ यानी आलोक नाथ का जन्म 10 जुलाई 1956 को बिहार में हुआ था. आज वे अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘गांधी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. अलोकनाथ ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन किया. आलोकनाथ ने अब तक लगभग 500 फिल्मों में काम […]
बॉलीवुड के ‘संस्कारी बाबूजी’ यानी आलोक नाथ का जन्म 10 जुलाई 1956 को बिहार में हुआ था. आज वे अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘गांधी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. अलोकनाथ ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन किया. आलोकनाथ ने अब तक लगभग 500 फिल्मों में काम किया है और 40-50 शोज में काम किया है. उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल बांग्ला और राजस्थानी सीरीयल्स में भी काम किया है.
शुरुआती दिनों में खुद को एक कलाकार के तौर पर स्थापित करने के लिए आलोकनाथ ने कड़ी मेहनत की. काम नहीं मिलने पर आलोकनाथ ने नादिरा बब्बर के साथ थियेटर में 30 से 40 शॉर्ट फिल्मों में काम किया.
5 साल तक संघर्ष
लगभग 5 साल संघर्ष करने के बाद उन्हें दिलीप कुमार की फिल्म ‘मशाल’ में एक छोटे से किरदार का ऑफर मिला, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया. फिल्मों में छोटे-मोटे किरदारों से वे आगे बढ़ते रहे. लेकिन उन्हें खास पहचान मिली साल 1988 की फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ से. फिल्म में आमिर खान और जूही चावला ने मुख्य भूमिका निभाई थी. उस वक्त उनकी उम्र 32 साल थी.
लव मेकिंग सीन भी दिये
ऐसा नहीं है कि आलोकनाथ ने हमेशा से बाबूजी का किरदार ही निभाया है. अपने शुरुआती दिनों में उन्होंने लव मेकिंग सीन भी दिये थे. साल 1987में आई फिल्म ‘कामाग्नि’ में वे अभिनेत्री टीना मुनीम के साथ रोमांस करते नजर आये थे.
नीना गुप्ता से था अफेयर
आलोकनाथ का अफेयर नीना गुप्ता से था.वे उनसे शादी भी करना चाहते थे लेकिन उनके पिता को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. नीना फिल्म ‘बुनियाद’ में उनकी छोटी बहू के रोल में नजर आई थीं. आलोकनाथ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने जवानी में बहुत एन्जॉय किया है. मेरी गर्लफ्रेंड्स बहुत क्रेजी थीं.
जीतेंद्र के पिता बनने से किया था इनकार
आलोकनाथ ने फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान के पिता का रोल निभाया था. उनके इस किरदार को आज भी याद किया जाता है. एक इंटरव्यू में आलोकनाथ ने बताया था कि उन्होंने अपने से बड़े एक्टर जैकी श्रॉफ और ऋषि कपूर तक के पिता का किरदार निभाया है. उन्होंने किसी को मना नहीं किया लेकिन जब एक प्रोड्यूसर ने कहा कि वो जीतेंद्र के पिता का रोल करें तो उन्होंने इसे करने से साफ इनकार कर दिया था.
फैमिली के साथ बिजी हैं
आलोकनाथ फिलहाल अपनी फैमिली के साथ समय बिता रहे हैं. उनका कहना है कि वो हॉलिडे, फिल्में और अपनी ड्रिंक्स बहुत एन्जॉय करते हैं. आलोकनाथ इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में नजर आये थे. साल 2016 में उनके बेटे शिवांग को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में अरेस्ट किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










