ePaper

100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई ''राजी'', कंगना के बाद आलिया ने बनाया ये रिकॉर्ड

Updated at : 28 May 2018 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई ''राजी'', कंगना के बाद आलिया ने बनाया ये रिकॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्‍म ‘राजी’ बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकडे को पार कर गई है. आलिया ने यह बात साबित कर दी है कि वह फिल्‍मों में सिर्फ हीरो की हीरोइन मैटेरियल नहीं है बल्कि अकेले अपने कंधों पर फिल्‍म चला सकती हैं. राजी तीसरे वीकेंड में 100 करोड़ के क्‍लब […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्‍म ‘राजी’ बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकडे को पार कर गई है. आलिया ने यह बात साबित कर दी है कि वह फिल्‍मों में सिर्फ हीरो की हीरोइन मैटेरियल नहीं है बल्कि अकेले अपने कंधों पर फिल्‍म चला सकती हैं. राजी तीसरे वीकेंड में 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल होने में कामयाब हुई है. फिल्‍म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 56.59 करोड़, दूसरे हफ्ते में 35.04 और 10.87 करोड़ रुपये की कमाई की.

फिल्‍म तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 2.25 करोड़, शनिवार को 4.20 करोड़ और रविवार को 4.42 करोड़ की कमाई की. इस तरह फिल्‍म अभी तक 102.50 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

ट्रेड एनालिस्‍ट तरण आदर्श ने ‘राजी’ की कुल कमाई का आंकड़ा साझा किया है. वहीं आलिया भट्ट की यह तीसरी फिल्‍म हैं जो 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई है. इससे पहले उनकी फिल्‍म ‘2 स्‍टेट्स’ की लाइफटाइम कलेक्‍शन 102.13 करोड़ और बद्रीनाथ की दुल्‍हानियां की लाइफटाइम कमाई 116.68 करोड़ रुपये है.

वहीं ‘राज़ी’ दूसरी वूमेन सेंट्र‍िक फिल्‍म है जिसने बॉक्‍स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की है. इससे पहले कंगना रनौत की फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ 100 करोड़ के क्‍लब में शामिल हुई थी. हालांकि ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स’ फिल्‍म ‘तनु वेड्स मनु’ की सीक्‍वल फिल्‍म थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola