ePaper

Kaala की एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने रजनीकांत की तारीफ में कही यह बात...!

Updated at : 25 May 2018 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
Kaala की एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने रजनीकांत की तारीफ में कही यह बात...!

मुंबई : अदाकारा हुमा कुरैशी का कहना है कि सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘काला’ में काम करने का मौका मिलना सपना सच होने जैसा है. हुमा ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह बेहद प्रेरणादायक और शानदार इंसान है. शूटिंग के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला, सेट पर मौजूद हर एक शख्स […]

विज्ञापन

मुंबई : अदाकारा हुमा कुरैशी का कहना है कि सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म ‘काला’ में काम करने का मौका मिलना सपना सच होने जैसा है.

हुमा ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह बेहद प्रेरणादायक और शानदार इंसान है. शूटिंग के दौरान मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला, सेट पर मौजूद हर एक शख्स उत्साह से भरा था.

फिल्म ‘काला’ में काम करने का अनुभव मुझे जीवन भर याद रहेगा, मैंने बहुत कुछ सीखा और मुझमें पहले से बहुत सुधार आया है.

उन्होंने एक मजबूत महिला किरदार गढ़ने के लिए निर्देशक पी रनजीत की भी सराहना की. फिल्म ‘काला’ का निर्माण अभिनेता धनुष की कंपनी ने किया है. फिल्म सात जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola