‘राजी'' के लिये पाकिस्तान को निशाना नहीं बनाना चाहती थी : मेघना गुलजार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2018 2:34 PM
मुंबई: फिल्मकार मेघना गुलजार की नयी फिल्म ‘राजी’ वैसे तो देशभक्ति पर आधारित फिल्म है हालांकि निर्देशक इस बात को लेकर स्पष्ट थीं कि वह फिल्म को बेचने लायक बनाने के लिये पाकिस्तान को निशाना बनाने वाले या पाकिस्तान विरोधी नारों का सहारा नहीं लेना चाहती. बता दें कि आलिया भट्ट इस फिल्म में मुख्य […]
मुंबई: फिल्मकार मेघना गुलजार की नयी फिल्म ‘राजी’ वैसे तो देशभक्ति पर आधारित फिल्म है हालांकि निर्देशक इस बात को लेकर स्पष्ट थीं कि वह फिल्म को बेचने लायक बनाने के लिये पाकिस्तान को निशाना बनाने वाले या पाकिस्तान विरोधी नारों का सहारा नहीं लेना चाहती. बता दें कि आलिया भट्ट इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रही हैं.
हरिंदर सिक्का के उपन्यास ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित ‘राजी’ एक ऐसी भारतीय लड़की की कहानी है जिसकी शादी वर्ष 1971 के भारत – पाकिस्तान युद्ध के दौरान जासूसी करने के इरादे से पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी से होती है.
मेघना ने बीती शाम संवाददाताओं से कहा, ‘ यह कहानी अपने आप में बहुत सशक्त है और हमें देशभक्ति दिखाने के लिये किसी नारेबाजी की जरूरत नहीं थी … आपको जो कहना है , वही कहें और आप इसे बेहद सरलता और ईमानदारी से भी कहें. जब आप देशभक्ति पर कोई फिल्म बना रहे होते हैं और आप पाकिस्तान को निशाना नहीं बना रहे हैं तो इसका समर्थन करने के लिये आपको बहादुर लोगों की जरूरत होती है.’
निर्देशक फिल्म की सफलता को लेकर संवाददाता सम्मेलन में बोल रही थीं. उन्होंने कहा कि फिल्म का प्रदर्शन उनके दिल के बेहद करीब है. मेघना के पिता जाने माने कवि और लेखक गुलजार भी इस मौके पर मौजूद थे. गुलजार ने फिल्म के गीत लिखे हैं.
उन्होंने कहा कि एक पिता होने के नाते अपनी बेटी के दर्शकों के बीच होने से बड़ा मेरे लिये कुछ नहीं है. गुलजार की इस बात पर मेघना की आंखें भर आयीं. इस दौरान फिल्म के कलाकार विकी कौशल, सोनी राजदान और जयदीप अहलावत एवं अन्य भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










