25 मई को रिलीज होगी मूवी ''''भावेश जोशी एक सुपरहीरो''''
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :02 May 2018 5:56 AM
विज्ञापन

25 मई 2018 को रिलीज होने जा रही हैं मूवी ”भावेश जोशी एक सुपरहीरो”. जिसके निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने हैं. इस मूवी में मुख्य किरदार में हर्षवर्द्धन कपूर, निशिकांत कामत नजर आयेंगे. फिल्म नाम से ही लग रहा हैं कि किसी व्यक्ति विशेष पर बनी हैं. दरअसल इस फिल्म की कहानी एक गुजराती लड़के भावेश जोशी […]
विज्ञापन
25 मई 2018 को रिलीज होने जा रही हैं मूवी ”भावेश जोशी एक सुपरहीरो”. जिसके निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने हैं. इस मूवी में मुख्य किरदार में हर्षवर्द्धन कपूर, निशिकांत कामत नजर आयेंगे. फिल्म नाम से ही लग रहा हैं कि किसी व्यक्ति विशेष पर बनी हैं.
दरअसल इस फिल्म की कहानी एक गुजराती लड़के भावेश जोशी की है, जो मुंबई में अन्याय के विरुद्ध लड़ता है, लेकिन एक सुपरहीरो की तरह मास्क पहन कर. बतौर हीरो हर्षवर्धन कपूर की यह दूसरी फिल्म है. इसकी शूटिंग का काम पूरा हो गया है. यह सुपर हीरो एक युवा की कहानी है.
इसकी शूटिंग मुंबई के आस-पास मौजूद यूनिक लोकेशंस पर हुई है. फिल्म में बेहतरीन एक्शन सींस हैं. निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने ने कहा कि उन्हें हर्षवर्धन के साथ काम करके काफी मजा आया. उन्होंने स्क्रिप्ट के साथ पूरी तरह से न्याय किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










