VIDEO: अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर निकली झूठ, देखें बेटी तान्या ने क्या कहा

Updated at :29 Apr 2018 8:20 AM
विज्ञापन
VIDEO: अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर निकली झूठ, देखें बेटी तान्या ने क्या कहा

मुंबई : मशहूर अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबरों को खारिज करते हुए उनकी बेटी तान्या माधवानी ने कहा कि उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं. उनका यह बयान सोशल मीडिया में मुमताज के निधन की अफवाह के बीच आया है. गौरतलब है कि मुमताज लंदन में अपने परिवार के साथ रह रही हैं. […]

विज्ञापन

मुंबई : मशहूर अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबरों को खारिज करते हुए उनकी बेटी तान्या माधवानी ने कहा कि उनकी मां पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं. उनका यह बयान सोशल मीडिया में मुमताज के निधन की अफवाह के बीच आया है. गौरतलब है कि मुमताज लंदन में अपने परिवार के साथ रह रही हैं. वह 70 साल की हैं.

इंस्टाग्राम पर शेयर किये गये वीडियो में तान्या ने कहा कि मेरी मम्मी को कुछ भी नहीं हुआ है और उनकी तबीयत को लेकर जो भी खबरें आ रही हैं वो मात्र अफवाह है. लोग इस अफवाह पर ध्यान ना दें. इसके अलावा वीडियो में उन्होंने यह भी कहा कि वो अपनी मां को थोड़ी देर में शॉपिंग पर लेकर जा रही हैं और वो मुमताज के फैन्स के लिए उनकी ताजा तस्वीर भी साझा करेंगी.

यहां चर्चा कर दें कि सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से 60-70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबरें लगातार वायरल हो चलीं थीं. मुमताज के निधन की अफवाह पर कुछ लोगों ने दुख भी जाहिर करना शुरू कर दिया था लेकिन उनकी बेटी ने शनिवार को मुमताज के निधन की खबर को अफवाह बताया.

https://www.instagram.com/p/BiHCFquhH5t/

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola