ePaper

तो इसलिए गर्लफ्रेंड को छुपा कर रखते हैं वरुण धवन

Updated at : 27 Apr 2018 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
तो इसलिए गर्लफ्रेंड को छुपा कर रखते हैं वरुण धवन

बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में ज्‍यादा बात नहीं करते. लेकिन हाल में उन्‍होंने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के बारे में खुलकर बात की. वरुण का कहना है कि नताशा एक आम जिंदगी जीना चाहती हैं. वह नहीं चाहतीं कि उनकी पर्सनल लाईफ की खबरें किसी टैब्‍लॉयड पर छपें. शायद इसलिए वरुण […]

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्‍टर वरुण धवन अपनी पर्सनल लाईफ के बारे में ज्‍यादा बात नहीं करते. लेकिन हाल में उन्‍होंने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के बारे में खुलकर बात की. वरुण का कहना है कि नताशा एक आम जिंदगी जीना चाहती हैं. वह नहीं चाहतीं कि उनकी पर्सनल लाईफ की खबरें किसी टैब्‍लॉयड पर छपें. शायद इसलिए वरुण अपनी लव लाईव को छिपाकर रखते हैं. वरुण ने बताया कि वे नताशा की खुशी के लिए पर्सनल लाईफ पर बात नहीं करते.

वरुण ने कहा,’ अगर लोग मेरी लाईफ के बारे में कुछ भी छापते हैं तो ये महज कहानियां हैं. रिलेशनशिप पर खुलकर बात कर रहे वरुण ने कहा, उन्‍होंने पहला किस 13 साल की उम्र में किया था.

वरुण ने यह भी बताया कि, कॉलेज के दिनों में वह एक सीरीयस रिलेशनशिप में थे. लेकिन यह चार महीने में खत्‍म हो गया क्‍योंकि वो मुझे धोखा दे रही थी.

रिलेशनशिप को लेकर अपने बयान के चलते सुर्खियों में आये वरुण कुछ दिनों पहले अपनी फीस को लेकर चर्चा में थे. खबर थी कि एक डांस फिल्‍म के लिए वरुण को 32 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. वहीं उनकी कोस्‍टार कैटरीना कैफ को इस फिल्‍म के लिए 7 करोड़ रुपये ऑफर किये गये हैं.

हाल ही वरुण अपनी फिल्‍म ‘अक्‍टूबर’ को लेकर सुर्खियों में थी. इस फिल्‍म में उनकी परफॉरमेंस को खूब सराहा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola