‘कांस्टिंग काउच'' से संसद भी अछूती नहीं: रेणुका चौधरी

Updated at :25 Apr 2018 9:26 AM
विज्ञापन
‘कांस्टिंग काउच'' से संसद भी अछूती नहीं: रेणुका चौधरी

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि ‘कास्टिंग काउच’ एक ऐसी कड़वी सच्चाई है जो सिर्फ फिल्म उद्योग तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि इससे कोई कार्यस्थल यहां तक कि संसद भी अछूती नहीं है. रेणुका ने कहा, ‘भारत में वह समय आ गया है जब कहा जाए- ‘मी टू’.’ उनका […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि ‘कास्टिंग काउच’ एक ऐसी कड़वी सच्चाई है जो सिर्फ फिल्म उद्योग तक सीमित नहीं है. उन्होंने कहा कि इससे कोई कार्यस्थल यहां तक कि संसद भी अछूती नहीं है. रेणुका ने कहा, ‘भारत में वह समय आ गया है जब कहा जाए- ‘मी टू’.’ उनका यह बयान उस वक्त आया जब बॉलीवुड की जानीमानी नृत्य निर्देशक सरोज खान ने कास्टिंग काउच की संस्कृति का बचाव किया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘यह कड़वी सच्चाई है. यह सिर्फ फिल्म उद्योग में नहीं है. यह हर कार्यस्थल पर होता है. इसकी कल्पना मत करिए कि इससे संसद अछूती है या कुछ अन्य कार्य स्थल इससे अछूते हैं. अगर आप आज पश्चिमी जगत को देखें तो बड़ी अभिनेत्रियां भी सामने आईं और कहा कि ‘मी टू’.’

पिछले साल हॉलीवुड में यौन शोषण के मामले सामने आने के बाद यौन अपराधियों के खिलाफ ‘मी टू’ अभियान शुरू हुआ था. दरअसल, ‘मी टू’ अभियान के मद्देनजर दिए एक बयान में सरोज खान ने इसके लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि कास्टिंग काउच कोई नयी बात नहीं है.

सरोज खान (69) ने टेलीविजन नेटवर्क और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मीडिया के साथ उनकी बातचीत के वीडियो को लेकर आज फोन पर कहा, ‘‘मैंने पहले ही कहा है कि मैं माफी मांगती हूं लेकिन आप वह सवाल नहीं जानते जो मुझसे पूछा गया था और अब इस पर काफी हंगामा हो गया है.’

वहीं दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बॉलीवुड में कास्टिंग काउच है इससे इनकार नहीं किया जा सकता और एक ऐसा वर्ग है जो सिर्फ महिलाओं को शोषित करने के उद्देश्य से फिल्म बनाता है. उन्होंने हालांकि कहा कि इसे आम बात नहीं कहा जा सकता और ऐसी सोच रखने वालों की संख्या बेहद कम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola