ePaper

बलात्कार के मामलों पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कही यह अच्छी बात

Updated at : 24 Apr 2018 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
बलात्कार के मामलों पर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कही यह अच्छी बात

मुंबई: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहाहै कि समाज एक बहुत ही अजीब और भयानक स्थिति से गुजर रहा है, जिसमें दोषियों के बजाय लड़कियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है. देशभर में आक्रोश की वजह बने कठुआ और उन्नाव मामलों को लेकर अभिनेता से उनकी राय मांगी गयी थी. अभिनेता ने कहा कि ऐसी […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहाहै कि समाज एक बहुत ही अजीब और भयानक स्थिति से गुजर रहा है, जिसमें दोषियों के बजाय लड़कियों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है.

देशभर में आक्रोश की वजह बने कठुआ और उन्नाव मामलों को लेकर अभिनेता से उनकी राय मांगी गयी थी. अभिनेता ने कहा कि ऐसी घटनाएं हमेशा से होती रही हैं लेकिन अब उन्हें सामने लाया जाने लगा है, जो एक अच्छी बात है.

उन्होंने कहा, कल अखबार में मैंने बहुत बढ़िया बात पढ़ी, जिसमें बलात्कार पीड़ित एक युवती ने कहा था कि हम अपने नाम और चेहरे क्यों छिपाएं, बल्कि ऐसे अपराधों को अंजाम देने वाले लोगों को अपना मुंह छिपाना चाहिए.

शाह अपनी नयी फिल्म ‘होप और हम’ के ट्रेलर के लांच के मौके पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि ये घटनाएं डराने वाली हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट होनी चाहिए और उनके बारे में बात भी होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola