इलियाना डिक्रूज ने प्रेग्नेंसी पर तोड़ी चुप्पी, दिया ये जवाब

बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इन अफवाहों को हवा तब लगी जब इलियाना के ब्वॉयफ्रेंड एंड्रू निबोन ने अपने इंस्टाग्राम पर इलियाना की एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में वह बाथटब में नजर आ रहीं थी जिसके बाद से ही […]
बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज पिछले कुछ दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इन अफवाहों को हवा तब लगी जब इलियाना के ब्वॉयफ्रेंड एंड्रू निबोन ने अपने इंस्टाग्राम पर इलियाना की एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में वह बाथटब में नजर आ रहीं थी जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इलियाना के प्रेग्नेंट होने की खबरें आने लगी. अब खुद इलियाना कुछ तसवीरें शेयर कर प्रेग्नेंसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.
इलियाना की ये तसवीर उनके ब्वॉयफ्रेंड एंड्रू निबोन ने खींची है. पहली तसवीर में लिखा है Inhale the good sh*t—Exhale the bullsh*t.@andrewkneebonephotography
https://www.instagram.com/p/Bh02mIhjijI/
दूसरी तसवीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा,’ प्रेग्नेंट नहीं हूं.’ #notpregnant 🙏🏼 📷@andrewkneebonephotography ♥️ आखिरकार इलियाना ने अपनी प्रेग्नेंसी की अफवाहों का अंत कर दिया. लेकिन उनकी शादी पर अभी संशय बना हुआ है.
https://www.instagram.com/p/Bh03XU8DQJ_/
दरअसल कुछ दिनों पहले इलियाना ने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर पोस्ट कर बॉयफ्रेंड एंड्रू निबोन को ‘हबी’ लिखा था. इसके बाद से चर्चाएं होने लगी कि इलियाना ने शादी कर ली है. लेकिन जब एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं नहीं जानतीं क्या कमेंट करूं.’
उन्होंने कहा था कि,’ मेरी पर्सनल और प्रोफेशनल लाईफ बहुत अच्छी चल रही है. मैं अपनी पर्सनल लाईफ को प्राइवेट रखती हूं. मुझे नहीं लगता इसपर कोई कमेंट बनता है. इसपर ज्यादा बात नहीं करनी चाहिये, बहुत कुछ है दुनिया को देखने के लिए.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










