कौन है अली जफर पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाने वाली मीशा शफी... ?

Updated at :20 Apr 2018 1:24 PM
विज्ञापन
कौन है अली जफर पर यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाने वाली मीशा शफी... ?

पाकिस्‍तानी गायक और अभिनेता अली जफर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर मीशा शफी ने सभी को चौंका दिया है. अभिनेताओं के परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीशा ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्‍ट लिखकर दुनिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई है. इस एक्‍ट्रेस के खुलासे ने एक बार फिर ग्‍लैमर इंडस्ट्री के सुनहरे पर्दे […]

विज्ञापन

पाकिस्‍तानी गायक और अभिनेता अली जफर पर यौन शोषण का आरोप लगाकर मीशा शफी ने सभी को चौंका दिया है. अभिनेताओं के परिवार से ताल्लुक रखने वाली मीशा ने सोशल मीडिया पर लंबा-चौड़ा पोस्‍ट लिखकर दुनिया के सामने अपनी आपबीती सुनाई है. इस एक्‍ट्रेस के खुलासे ने एक बार फिर ग्‍लैमर इंडस्ट्री के सुनहरे पर्दे के पीछे छुपे कड़वे सच को सामने ला दिया है.

हालांकि मीशा के ओर से लगाये गये तमाम आरोपों को अली जफर ने खारिज करते हुए कहा है कि वो एक बेटी के पिता हैं, एक पत्‍नी के पति हैं और एक मां के बेटे हैं. क्‍या आप जानते हैं मीशा शफी कौन है… ?

यहां भी पढ़ें : पाकिस्तानी गायिका मीशा शफी ने अली जफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया

मीशा शफी 17 साल की उम्र से मॉडलिंग कर रही हैं और कई इंटरनेशनल मैगज़ीन्‍स के कवर पेज पर दिख चुकी हैं. मीशा को नहीं जानने वालों के लिए एक खास यही है कि अपने फिल्‍मी करियर की शुरुआत उन्‍होंने साल 2013 में भारतीय निर्देशक मीरा नायर की फिल्‍म ‘दि रिलक्टेंट फंडामेंटलिस्ट’ से की थी.

मीशा शफी साल 2013 की हिंदी फिल्‍म ‘भाग मिल्‍खा भाग’ में नजर आई थीं. फिल्‍मों में मीशा को भले देर से मौका मिला, लेकिन टीवी पर उनकी शुरुआत पहले ही हो चुकी थी

टीवी पर पहली बार मीशा साल 2006 में पाकिस्‍तानी धारावा‍हिक ‘मोहब्‍बत ख्‍वाब की सूरत’ में दिखी और इस‍के बाद उन्‍होंने जियो टीवी के शो ‘ये जिंदगी तो वो नहीं’ (2007) में काम किया और फिर साल 2012 में उन्‍हें मीरा नायर की फिल्‍म में काम करने का मौका मिला.

अपनी पहली फिल्‍म मिलने के बारे में बात करते हुए मीशा ने एक इंटरव्‍यू में बताया था, मीरा नायर लाहौर आईं और उन्‍हें मिलने के लिए बुलाया. मीशा को नहीं बताया गया था कि उन्‍हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जा रहा है और फिर अचानक उन्‍हें फिल्‍म ऑफर कर दी गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola