वरुण धवन से मिलने घर से भागकर मुंबई पहुंची क्रेजी फीमेल फैन, जानें फिर क्या हुआ...?

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इनदिनों फिल्म ‘अक्टूबर’ में अपनी दमदार अदाकारी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इस बीच वे अपनी एक क्रेजी फीमेल फैन की वजह से भी चर्चा में आ गये हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की एक फैन जो सूरत की रहनेवाली हैं उनसे मिलने के लिए घर से भागकर […]
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इनदिनों फिल्म ‘अक्टूबर’ में अपनी दमदार अदाकारी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इस बीच वे अपनी एक क्रेजी फीमेल फैन की वजह से भी चर्चा में आ गये हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की एक फैन जो सूरत की रहनेवाली हैं उनसे मिलने के लिए घर से भागकर मुंबई पहुंच गईं. सिर्फ यही नहीं फैन ने तो वरुण के घर के बाहर डेरा भी जमा लिया. वह बार-बार वरुण से मिलने की बात कर रही थी लेकिन गार्ड्स ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया.
खबरों के अनुसार, हाल ही में सूरत से आई वरुण की एक 14 वर्षीय फैन ने अभिनेता के घर के बाहर जमकर हंगामा किया. वो बार-बार वरुण से मिलने की जिद कर रही थीं लेकिन गार्ड्स ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया. इसके बाद फैन ने वहीं टैंट के बाहर टैंट लगाकर डेरा जमा लिया.
गार्ड्स ने फैन को बताया कि वरुण घर में मौजूद नहीं है. यह सुनकर वह बेहद दुखी हुई और वहां खड़े होकर चिल्लाने लगी, जिससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई. इसके बाद वरुण की इस फैन को हटाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा.
पुलिस की जांच में पता चला कि इस लड़की के माता-पिता ने बेटी के लापता होने को लेकर पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी. रिपोर्ट्स के अनुसार, जब वरुण को इस बारे में पता चला तो वे उस फैन से मिलने के लिए तैयार हो गये, क्योंकि वो आजकल के युवा मन की नाजुकता को जानते हैं.
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब वरुण से मिलने के लिए उनके फैंस ने हंगामा मचाया है. इससे पहले साल 2016 में एक फैन ने वरुण और उनके परिवारवालों को मैरिज प्रोपोजल के कई मैसेज भेजे थे. मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2017 में एक फैन ने अभिनेता से नहीं करवाने को लेकर सुसाइड करने तक की धमकी दे डाली थी.
बता दें, वरुण धवन के लिए इस दीवानगी का श्रेय उनकी फिल्म ‘अक्टूबर’ को ही जाता है. इस फिल्म में उनके इंटेस लवर के किरदार को सिर्फ दर्शक ही नहीं क्रिटिक्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं. जाहिर सी बात है वरुण की फैन फ्लोविंग में इजाफा हुआ है. यहीं वजह है कि उनके फैंस अपने फेवरेट स्टार से मिलने के लिए कोई भी कदम उठाने के लिए तैयार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




