सलमान खान ने जोधपुर कोर्ट में लगाई याचिका, विदेश जाने की अनुमति मांगी

Updated at : 17 Apr 2018 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने जोधपुर कोर्ट में लगाई याचिका, विदेश जाने की अनुमति मांगी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने जोधपुर कोर्ट में याचिका दाखिल कर विदेश जाने की अनुमति मांगी है. बताया जा रहा है कि सलमान ने यह अनु‍मति फिल्‍म रेस 3 की शूटिंग के लिए मांगी है. काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता को 5 साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था. […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने जोधपुर कोर्ट में याचिका दाखिल कर विदेश जाने की अनुमति मांगी है. बताया जा रहा है कि सलमान ने यह अनु‍मति फिल्‍म रेस 3 की शूटिंग के लिए मांगी है. काला हिरण शिकार मामले में अभिनेता को 5 साल की सजा और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था. अभिनेता ने दो दिन जेल में काटे थे. इसके बाद उन्‍हें सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई थी. बता दें कि कोर्ट ने उन्हें बिना इजाजत देश नहीं छोड़ने का आदेश दिया था.

जोधपुर की सेशन कोर्ट ने 7 अप्रैल को सलमान खान को 25-25 हजार के दो मुचलकों की शर्त पर जमानत दी थी. कोर्ट ने उन्हें बिना इजाजत देश नहीं छोड़ने और अगली सुनवाई में अनिवार्य तौर पर उपस्थित रहने को कहा था.

गौरतलब है कि 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार से जुड़े मामले में सलमान खान को दोषी करार देते हुए 5 साल की सजा और 10,000 रुपये की जुर्माने की सजा सुनाई थी. इसके बाद उन्‍हें जोधपुर सेंटर जेल भेज दिया गया था. जोधपुर कोर्ट ने इस मामले में अन्‍य सभी आरोपियों तब्‍बू, सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया था.

बता दें कि सलमान इनदिनों अपनी आनेवाली फिल्‍म ‘रेस3’ के साथ-साथ ‘भारत’ की शूटिंग में भी बिजी हैं. बताया जा रहा है कि विदेश में भी इस फिल्‍म की कुछ पार्ट्स की शूटिंग होनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola